मधेपुरा में शादी के दौरान मुखिया के बेटे ने चलाई थी गोली, दो लोगों की हो गई थी मौत
मधेपुरा में शादी के दौरान मुखिया के बेटे ने गोली चलाई थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत शेखपुर चमन गांव में पिछले दिनों शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दो बरातियों के मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। प्राथमिकी में एक दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी से साफ हुआ कि स्थानीय मुखिया पुत्र जयजय राम यादव ने गोली चलाई थी।
प्राथमिकी से यह भी स्पष्ट हुआ कि हर्ष फायरिंग के नाम पर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। इस मामले में खगडिय़ा जिले के चौथम थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव के भोला यादव ने बताया है कि उनके समधी के पुत्र की शादी में गए बारात में फायरिंग के दौरान पुत्र व एक अन्य की मौत हो गई। उन्होंने प्राथमिकी में बताया खगडिय़ा जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी गांव के मानकेश्वर यादव के छोटा पुत्र रणवीर कुमार का शादी मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चमन गांव निवासी राजकिशोर यादव की प्रथम पुत्री खुशबू कुमारी से होना तय था।
दिनांक 21 मार्च 2021 को होने वाली शादी में लोग बरात आए हुए थे। वहां पर शरात पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। लड़की के पक्ष द्वारा शादी समारोह में आमंत्रित मुखिया पुत्र जयजय राम यादव, चितरंजन व अन्य के हाथों में छोटे बड़े हथियार थे। दरवाजा लगने के वक्त लड़की पक्ष के लोगों ने सभी आरोपितों से परिचय कराया था। आरोपितों को वह पहले से पहचानते भी हैं। प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया गया कि फायङ्क्षरग के निशाने पर दूल्हा भी था। लेकिन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें उनके लड़के की भी मौत हो गई। प्राथमिकी में दावा किया गया है कि जानबूझकर हत्या की गई है। इसके गुनाहगार आयोपित और लड़की के घर वाले हैं। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले मेंं प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।