दुर्गा पूजा 2021: भागलपुर की सूजागंज बाजार में व्यवसायियों ने महाभोग किया वितरित, बोले- मां सब की रक्षा करें
दुर्गा पूजा 2021- शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के दिन भागलपुर में जगह-जगह माता भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। वहीं बात करें सूजागंज बाजार की तो यहां व्यवसायियों ने माता रानी के महाभोग को वितरित करते हुए मंगल कामना की।
बलराम मिश्र, भागलपुर। दुर्गा पूजा 2021: सुजागंज बाजार के दही टोला लेन बुधवार को महाअष्टमी के मौके पर महाभोग का वितरण किया गया। युवाओं के मोटीवेसंस ग्रुप ने व्यवसायिक संघ के सहयोग से मेला के श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किए थे। पिछले कई वर्षों से महाभोग का वितरण किया जा रहा है। ग्रुप के सदस्य विक्की शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक आयोजन स्थगित रखा गया गया। इस बार करोना के मामलों में कमी आने के बाद फिर से महाभोग वितरण की शुरूआत की गई है। इस दौरान कोविड प्रोटोकोल का भी ध्यान रखा गया।
महाभोग वितरण से पूर्व छितनु सिंह अखाड़ा दुर्गा मंदिर में भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान विक्की शर्मा, अमृत कुमार सोनी, मृणमोय कुमार दास, पराग सिंघानियां, मनीष कुमार, रघुबीर मोदी, मनीष केसरी, मनीष नेवटिया, रितेश, सौरभ, मोंटी खान, इब्राहिम मनियार, चंदन, ब्रजेश कुमार, आलोक कुमार दास, रवि शर्मा, चंदन कुमार पल्लव, अमित कुमार, रवि जसनानी, गौरंग गुप्ता आदि मौजूद थे।
प्रसाद वितरण के समय काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। प्रसाद में सौ किलो खिचड़ी का भोग तैयार किया गया था। बाजार में खरीददारी करने आए लोगों ने महाभोग ग्रहण किया। इस दौरान प्रसाद वितरण करने वाले सदस्य कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते दिखे। वे लोग खुद तो मास्क में थे साथ ही अन्य राहगीरों को मास्क पहनने की अपील कर रहे थे। इसके अलावा लोगों को वैक्सीनेशन कैंप के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्हें बता रहे थे कि विभिन्न पूजा पंडालों में वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है उन्हें वैक्सीन लेने को कह रहे थे। व्यवसायियों ने कहा कि माता रानी सब की रक्षा करें, ऐसी वे कामना करते हैं। जय माता दी।