सिंदूर खेलकर बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मा को दी विदाई
नौ दिनों तक मा दुर्गा की अराधना करने के बाद शुक्रवार को शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 05:40 PM (IST)
भागलपुर। नौ दिनों तक मा दुर्गा की अराधना करने के बाद शुक्रवार को शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। दुर्गाबाड़ी में बंगला रीति रिवाज से सिंदूर खेलकर महिलाओं ने मा को विदाई दी। इस रस्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
महिलाओं के बीच सिंदूर खेल की रश्म उन परंपराओं में से एक है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने न सिर्फ सिंदूर खेल रस्म में हिस्सा लिया बल्कि विसर्जन जुलूस में बंगाली गीतों पर थिरकती झूमतीं विसर्जन घाट तक गईं। ऐसी मान्यता है कि मा दुर्गा साल में एक बार अपने मायके आती हैं। जितने दिन तक मा मायके में रुकती हैं उसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें