Move to Jagran APP

JDU : डॉ. विजय कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष, जानिए... कैसे हुआ चुनाव Bhagalpur News

जिला पर्यवेक्षक अभय सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए डॉ. विजय कुमार सिंह और सरोज चौधरी ने नामांकन का पर्चा भरा था। मंगलवार को सरोज चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:58 AM (IST)
JDU : डॉ. विजय कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष, जानिए... कैसे हुआ चुनाव Bhagalpur News
JDU : डॉ. विजय कुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष, जानिए... कैसे हुआ चुनाव Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। डॉ. विजय कुमार सिंह को निर्विरोध जिला जदयू का अध्यक्ष चुना गया। इसकी घोषणा पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभय सिंह ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष विभूति गोश्वामी के आवास पर किया। इस मौके पर पटना से आए पर्यवेक्षक रुदल राम, नगर पर्यवेक्षक आलोक वद्धर्न और प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

loksabha election banner

जिला पर्यवेक्षक अभय सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए डॉ. विजय कुमार सिंह और सरोज चौधरी ने नामांकन का पर्चा भरा था। मंगलवार को सरोज चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद डॉ. सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

डॉ. सिंह समता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर 1995 और 2002 में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर निर्वतान जिलाध्यक्ष विभूति कुमार गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नही रहने की वजह से दो माह पूर्व मुख्यमंत्री से अध्यक्ष पद छोडऩे की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने पंचायत से लेकर प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव करवाने के बाद पद छोडऩे का निर्देश दिया था। उनके निर्देश का पालन किया गया।

एकजुटता के साथ चलाऊंगा पार्टी
जदयू के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह बुधवार देर रात सुल्तानगंज पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिवम चौधरी के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकता के साथ पार्टी चलाऊंगा। हर किसी की बातों को सुनकर हर किसी को बोलने का मौका मिलेगा। पंचायत समिति सदस्य आशा जायसवाल, व्यवसाई शिवम चौधरी, विनोद जायसवाल, राजे,श बबुआ नंदन चौधरी आदि इस दौरान मौजूद रह। पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि 1995 से 1998 तक समता पार्टी का जिला अध्यक्ष रह चुका हूं। 2002 से 2005 तक और 2005 से 2008 तक जिला जदयू की कमान मेरे हाथों में थी। फिलहाल मै जदयू के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य हूं। पार्टी चलाने का पुराना अनुभव मेरे पास है ,जो जिला जदयू के काम आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.