Move to Jagran APP

डबल लेन बनेगा भोलानाथ फ्लाईओवर, 2020 तक काम पूरा करने की है योजना

117 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शितलास्थान से बौंसी लाइन के बीच कम भू-अर्जन करने की जरूरत पड़ेगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:04 PM (IST)
डबल लेन बनेगा भोलानाथ फ्लाईओवर, 2020 तक काम पूरा करने की है योजना
डबल लेन बनेगा भोलानाथ फ्लाईओवर, 2020 तक काम पूरा करने की है योजना

भागलपुर [जेएनएन]। भोलानाथ फ्लाईओवर डबल लेन का बनेगा। मिरजानहाट शीतलास्थान चौक से भीखनपुर गुमटी नंबर दो के बीच 1110 मीटर प्रस्तावित भोलानाथ फ्लाईओवर की चौड़ाई 8.4 मीटर (28 फीट चौड़ी) होगी। फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।

loksabha election banner

पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार फरवरी तक मुख्यालय की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर होगा। मई-जून से फ्लाईओवर निर्माण शुरू करने और वर्ष 2020 तक काम पूरा करने विभाग की योजना है।

117 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 45 करोड़ से अधिक रुपयेखर्च होने का अनुमान है। शितलास्थान चौक से बौंसी लाइन के बीच कम भू-अर्जन करने की जरूरत पड़ेगी। इशाकचक से भीखनपुर के बीच अधिक भूमि अधिग्रहण होगा। सर्वे हो चुका है। कई लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया है। इसे हटाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण से पूर्व भू-स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा। डिक्शन मोड़ के पास फ्लाईओवर का पहुंच पथ बनेगा। कम चौड़ाई होने के कारण फुटपाथ और पक्की डिवाइडर नहीं बन सकेगा।

पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम सुरेश राय ने कहा कि फ्लाईओवर डबल लेन बनेगा। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भोलानाथ के पास जाम की समस्या को देखते हुए जल्द निर्माण शुरू करने की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.