Move to Jagran APP

JDU सांगठनकि चुनाव : चंद्रिका, नरेश, दिवाकर और मुरारी बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News

जदयू का सांगठनिक चुनाव भागलपुर व नवगछिया क्षेत्रों में चल रहा है। प्रथम चरण का चुनाव संपन्‍न होने के बाद दूसरे चरण का चुनाव शुरू हो गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 01:21 PM (IST)
JDU सांगठनकि चुनाव : चंद्रिका, नरेश, दिवाकर और मुरारी बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News
JDU सांगठनकि चुनाव : चंद्रिका, नरेश, दिवाकर और मुरारी बने प्रखंड अध्यक्ष Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। जनता दल यू के सांगठनिक चुनाव के प्रथम और दूसरा चरण का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। महानगर के शेखर पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक महानगर के कुल 51 में से 42 वार्ड अध्यक्ष एवं परिषद् सदस्य का चुनाव संपन्न हुआ।

loksabha election banner

कहलगांव प्रखंड जदयू के पुन: अध्यक्ष चुने गए दिवाकर सिन्हा

कहलगांव प्रखंड के मथुरापुर में कहलगांव प्रखंड जदयू कार्यकारिणी समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में जिला पर्यवेक्षक अखिलेश पांडेय एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्यामबिहारी सिन्हा मौजूद थे। बैठक में पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखण्ड परिषद सदस्य कुल 58 मौजूद थे। इसके अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिन्हा ने एक मात्र नामांकन किया जिसे सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 14 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जदयू के वरीय सदस्य पूर्व सरपंच भूपेंद्र प्रसाद राम, दिनकर कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार, शोभाकांत पटेल, प्रीतम कुमार, अरुण कुमार मंडल आदि ने भी अपने विचारों को रखे।

मुरारी बने नवगछिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष

जदयू के नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार मंडल को बनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव तेतरी के दुर्गा स्थान परिसर में संपन्न हुआ। मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि इस चुनाव में मुरारी कुमार मंडल नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक चंद्रभूषण राय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजय चंद्र चौधरी, प्रखंड पर्यवेक्षक सुरज कुमार, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार गुप्ता, पीठासीन पदाधिकारी विजय राय, सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्य एवं अन्य क्रियाशील सदस्य मौजूद थे।

प्रखंड जदयू अध्यक्ष चंद्रिका निर्विरोध चुने गए
नवगछिया क्षेत्र के इस्माईलपुर प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मंडल निर्विरोध चुने गए हैं। बीआरओ चंद्रभूषण राय, पर्यवेक्षक प्रभाकर निषाद के निगरानी में चुनाव हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, जिला सचिव पुष्कर सिंह, पंचायत अध्यक्ष प्रभात कुमार, दिलीप मंडल, भवेश मंडल, अनिल मंडल, शशिकांत सुमन, दिनेश मंडल, गुलशन मंडल मौजूद थे।

नरेश मंडल बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष
जगदीशपुर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गोराडीह प्रखंड कार्यालय के प्रागण में हुआ। जिसमें पार्टी के उपस्थित पदाधिकारी प्रवेक्षक संजय झा व प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी अरुण मंडल ने सर्वसम्मति से नरेश मंडल को गोराडीह प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.