Move to Jagran APP

जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता में राज मुर्मू बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

कहलगाव के मथुरापुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वनवासी कल्याण आश्रम भागलपुर द्वारा जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 02:14 PM (IST)
जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता में राज मुर्मू बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता में राज मुर्मू बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भागलपुर। कहलगाव के मथुरापुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वनवासी कल्याण आश्रम भागलपुर द्वारा जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज कुमार मुर्मू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यहां चयनित खिलाड़ी मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री रामरूप, सुसज्जन, अमित कुमार मुर्मू, जितेंद्र हेम्ब्रम, चमकलाल सोरेन, शिवजी उरांव आदि मौजूद थे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितिरित किया गया। सब जूनियर ग्रुप में 100 मीटर की दौड़ में राज कुमार मुर्मू प्रथम, सुनील हेम्ब्रम द्वितीय और राज मराडी तृतीय स्थान पर रहे।

loksabha election banner

200 की दौड़ में राज कुमार मुर्मू प्रथम, पंकज उराव द्वितीय, सुनील हेम्ब्रम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में रंजू बासुकी प्रथम, पूजो कुमारी द्वितीय, उर्मिला सोरेन तृतीय स्थान पर रही। लम्बी कूद बाल वर्ग में राजकुमार प्रथम, जिशु बासुकी द्वितीय, उपेंद्र सोरेन तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में प्रथम रंजू बासुकी, द्वितीय पूजो कुमारी, तृतीय उर्मिला सोरेन रही। सीनियर ग्रुप के 100 मीटर दौड़ में प्रथम ताला बासुकी, द्वितीय रमेश मुर्मू, तृतीय जीतलाल हेम्ब्रम रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम सुनील सोरेन, द्वितीय अमित बासुकी एवं तृतीय स्थान पर मोहन बासुकी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.