एनआरसी क्यों? सेमिनार को आज संबोधित करेंगी केंद्रीय राज्य मंत्री Bhagalpur News
एनआरसी के बारे में लोगों को जानकारी देने केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी आज भागलपुर आ रहीं हैं। वे यहां परिचर्चा करेंगी। परिचर्चा में कई राष्ट्रीय स्तर के वक्ता भी शामिल होंगे।
भागलपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) क्यों? और बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधकविषय पर आज परिचर्चा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय जागरण मंच के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता राम निवास कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को तीन बजे एनआरसी और बढ़ती जनसंख्या विषय परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस परिचर्चा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री देवश्री चौधरी भी भाग लेंगी। वहीं, परिचर्चा में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय महासचिव गोलोक बिहारी राय, सचिव राम निवास कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता प्रसून मोइत्रा भी भाग लेंगे। परिचर्चा की अध्यक्षता पीजी वाणिज्य के एचओडी पवन पोद्दार करेंगे।
उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में कुछ लोग भ्रम पैदा कर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस कानून से किसी का हक नहीं छीना जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के माध्यम से बायोमेट्रिक डाटा तैयार किया जाएगा। इस डाटा के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि कहां के लोग कहां रह रहे हैं। इस मौके पर परिचर्चा के संयोजक हरविंद नारायण भारती, सह संयोजक संतोष कुमार व योगेश पांडेय मौजूद थे।