सहरसा में होटल में हो रहा गंदा काम, बदनाम हुआ चंदा मामा नाम
सहरसा में एक होटल में हो रहा गंदा काम करते लड़के-लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह अवैध कारोबार चंदा मामा होटल हो रहा था। पुलिस ने होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। यहां पहले भी इस तरह के कार्य हो चुके हैं।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। बिहार के सहरसा जिले से अवैध देह व्यापार का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करने हुए युवक और युवती को बरामद कर दिया है। बताया जा रहा है कि चंदा मामा होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया।
सहरसा के बैजनाथपुर चौक स्थित चंदा मामा होटल में यह मामला उजागर हुआ है। एक महिला ने महिला थाना सहरसा में अवैध देह व्यापार की शिकायत की थी। एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची और छापेमारी की।
पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को पकड़ लिया है। कई आपत्तिजनक सामान भी वहां बरामद किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों ने काफी जानकारी दी है। ग्रामीणों ने हाेटल संचालक ने बड़ी कार्रवाई करने की मांंग की है। कहा कि इस होटल में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
एसडीपीओ ने कहा मामले में कार्रवाई चल रही है। ग्रामीणों ने आवेदन पर विचार चल रहा है। आवेदन देकर होटल बंद कराने की मांग की है। इससे पूर्व किशगनंज जिले में कई जगहों से अवैध देह व्यापार का मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने वहां सख्ती से कार्रवाई की थी। यहां कोलकाता सहित कई राज्यों से लड़कियां मंगाई जाती थी। आनलाइन बुकिंग भी की गई थी। पुलिस की सख्ती से हुई कार्रवाई के बाद कई जगह से लड़कियों को वापस घर भेज दिया गया।
पूर्णिया और मुंगेर से भी इसी तरह के मामले सामने आए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार इसपर सख्ती की जा रही है। अवैध कारोबार से मुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। इस कारोबार के विरोध में कई लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे लोगों का खराब असर पड़ता है। इसके लिए कठोर कानून भी बने हैं। हाल में भागलपुर में भी इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कारोबार में शामिल कई लोगों को पकड़ा गया है। युुवतियों को मुक्त किया गया है।