दिल्ली में पकड़ाया डिप्टी मेयर का फर्जी आइडी बनाने वाला, भेजता था लड़कियों को अश्लील मैसेज
आरोपी आशीष इस तरह कई लोगों का फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। इसके बाद रुपये वसूलता था।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा का फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला युवक दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस की साइबर सेल यूनिट ने उसे किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान देहरादून के आशीष कुकरेती के रूप में हुई है। दिल्ली के द्वारिका थाने के साइबर सेल के दारोगा अरविंद कुमार ने डिप्टी मेयर को फोन कर इसकी जानकारी दी।
आशीष इस तरह कई लोगों का फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। इसके बाद रुपये वसूलता था। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजेश वर्मा के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनका फर्जी आइडी बनाकर कई लड़कियों को मैसेज भी किया गया था। लेकिन उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें