कटिहार में बोले डिप्टी सीएम- जरूरत मंदों की सेवा से ही मिलता है आनंद
कटिहार में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उन्हें जरूरतमंदों की मदद कर आनंद मिलता है। मौका था भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा पूर्णिया के सूरज राम गुलाब देवी ट्रस्ट के सहयोग से कृत्रिम हाथ पैर प्रत्यारोपण एवम उपस्कर वितरण का।
जागरण संवाददाता, कटिहार। भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा पूर्णिया के सूरज राम गुलाब देवी ट्रस्ट के सहयोग से कृत्रिम हाथ पैर प्रत्यारोपण एवम उपस्कर वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तकरीबन चार सौ जरुरतमंदों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। इससे पूर्व सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ देवी राम, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, रेडक्रास अध्यक्ष सह जिलाधिकारी कंवल तनुज, चेयरमैन अनिल चमरिया एवं सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर का उदघाटन किया। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम श्री प्रसाद ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में रेडक्रास ने एक मिशाल कायम किया है। कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एक सच्ची सेवा है। जरूरत मंदों की सेवा से ही आनंद महसूस किया जा सकता है।
केन्द्र की मोदी सरकार सेवाभाव से कार्य कर रही है। जिले मे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र मे भी विकास देखने को मिलेगा। विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रास के सदस्यों का सेवा भाव अनुकरणीय है। रेड क्रॉस चेयरमैन अनिल चमरिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रेडक्रास के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ देवी राम ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन में खुशी लाने की दिशा में तथा उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की कड़ी में इस कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपस्कर वितरण शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका है ।उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ही नारायण सेवा है । जो दिव्यांग भाई बहन आज तक अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे, आज वे अपने पैरों पर चल रहे हैं, कल जीवन की उड़ान ले पाएंगे। रेडक्रॉस के अध्यक्ष कमल तनुज ने भी संस्था के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित कर पीडि़त के बीच सेवाभाव से कार्य करेंगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संस्था के उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल ने किया। प्रबंध समिति सदस्य प्रो श्याम नारायण पोद्दार ने बताया कि शिविर में कटिहार के साथ दालकोला, समस्तीपुर, नौगछिया, भागलपुर, खगडिय़ा, मुंगेर आदि के दिव्यांग लाभान्वित हुए हैं। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य भुवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष पैट्रन रंजीत जायसवाल के साथ पूर्णिया के चंद संचेती, संजय संचेती, संजय ङ्क्षसह, जगदीश मुंदरा, अमित अग्रवाल, चांद गोंदिया राजा बाबू, सचिदानंद, मनोज दास, प्रवीण केशरी व गुलशन कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
नगर भवन में कृत्रिम अंग वितरण शिविर मेें उस समय यशोदा की आंख भर आयी जब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के सामने यशोदा कुमारी को दोनो पैर व हाथ में संस्था के लोगो द्वारा कृत्रिम अंग पहनाया गया । उन्हे यकीन नही हो रहा था की अब बैशाखी के बिना भी चल फिर सकती है।इस दौरान कृत्रिम अंग के सहारे चल कर उन्के खुशी के आंसू रूक नही रहे थे। बताना होगा की छह साल पहले यशोदा का गौशाला में के पास ट्रेन से दस वर्ष के उम्र में दोनो पेर व एक हाथ कट गया था। जिसके बाद ङ्क्षजदगी ही बदल गयी थी। आर्थिक रूप से कमजोर उनके परिजन काफी चिङ्क्षतथ थे।यशोदा ने बताया की उसे यकीन ही नही हो रहा है कि वह अब चल फिर सकती है। इसी तरह शहर के शेर अली ने भी अपने दोनो पैर मे कृत्रिम अंग पहन कर खुश नजर आ रहे थे। जन्मजात से एक पैर से जन्में आंकाक्षा को भी यकीन नही हो रहा था कि वह भी चल सकती है।आकांक्षा ने कृत्रिम अंग पहनाने के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।इस दौरान उपस्थित डा रंजना झा ने बताया की उनके सामनेे ही उनके क्लिनिक में आंकांक्षा का जन्म एक पैर से ह़ुआ था। तभी से मेरे मन मे टसक थी की इस बच्ची को अपनी ङ्क्षजदगी आसानी से जी सके। इस संस्था से शुरू से जुड़े रहने के कारण आज दस वषींय आकांक्षा को को कृत्रिम अंग पहनाकर आत्मा को शांति मिली है।