शहर में तेजी से फैल रहा डेंगू
भागलपुर। शहर में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजा
भागलपुर। शहर में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या जिला मलेरिया विभाग के पास है, लेकिन निजी क्लीनिकों में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या नहीं भेजी जा रही है। गत दो सप्ताह से शहर में एक दर्जन से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक इरफान भी डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। उन्हें अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई। स्थानीय इस्लामनगर के निवासी हैं। इसके अलावा डॉ. मनोज कुमार सिंघानियां के क्लीनिक में तीन, डॉ. शांतनु घोष और डॉ. विनय झा के क्लीनिक में भी छह डेंगू पीड़ितों का इलाज किया गया है। इसके पूर्व अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है। इनमें नाथनगर के एक और खरीक के दो मरीज शामिल हैं।
जिला मलेरिया विभाग के पास केवल चार डेंगू पीड़ितों की सूची है। इनमें दो खरीक, एक नाथनगर और एक सबौर के मरीज शामिल हैं। अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी तक केवल एक पीड़ित को भर्ती किया गया है जो मुंगेर निवासी है। इसके अलावा शिशु विभाग में दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घर और आसपास की सफाई रखें साथ ही जल-जमाव नहीं होने दें। गमला, कूलर आदि पानी बदलते रहे ताकि मच्छर लार्वा नहीं दें सकें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं।