रेहड़ी-पटरी वालों के लिए हो समुचित व्यवस्था
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अíजत शाश्वत चौबे ने अनलॉक-1 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए की गई पहल की सराहना की है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 01:31 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:11 AM (IST)
भागलपुर। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अíजत शाश्वत चौबे ने अनलॉक-1 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए की गई पहल की सराहना की है। उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। इसके लिए सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा को भी उन्होंने पत्र लिखा है। उन्होंने बताया आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पाच चीजों की जरूरत है। इंटेंट, इनक्लूजन, इन्वेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इनोवेशन। इस पर सरकार काम कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें