Move to Jagran APP

Dhanteras 2020 Shopping : धनतेरस पर है खास संयोग, इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुने होती है बढ़ोतरी

Dhanteras 2020 Shopping धन की देवी लक्ष्‍मी को शुक्रवार का दिन बेहद पसंद है। यह त्‍योहार शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस वार धनतेरस पर विशेष संयोग है। चंद्रमा की उपस्थिति में इस बार धनतेरस पर चित्रा नक्षत्र तुला राशि और आयुष्‍मान योग का सुखद संयोग हो रहा है।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 02:12 PM (IST)
Dhanteras 2020 Shopping : धनतेरस पर है खास संयोग, इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुने होती है बढ़ोतरी
Dhanteras 2020 Shopping : धनतेरस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सजा बाजार

भागलपुर, जेएनएन। Dhanteras 2020 Shopping: दीपों का पांच दिवसीय पर्व दीपावली की शुरूआत शुक्ववार को धनतेरस से शुरू हो रही है। शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्‍मी को बेहद पसंद है। परंपरा के अनुसार इस दिन सोना, चांदी और पीतल के चीजों काे खरीदने का विशेष महत्‍व है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुने बढ़ोतरी होती है। इस बार इस त्‍योहार का सुखद संयोग यह है कि चित्रा नक्षत्र, तुला राशि और आयुष्‍मान योग की उपस्थिति है जो इस पर्व को खास बना रहा है।

loksabha election banner

शहर से लेकर गांव तक सजा धनतेरस का बाजार 

कोरोना का संकटकाल और लोगों के सामने आर्थिक संकट के बाद भी व्‍यापारियों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस का बाजार सजा रखा है। एक तरह लोग कोरोना संक्रमण के कारण बच बचा कर पर्व त्‍योहार मना रहे हैं तो दूसरी ओर परंपरा को निभाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी उम्‍मीद को लेकर हर तरफ धनतेरस का भी बाजार सजा हुआ है। इलेक्‍ट्रानिक्‍स से लेकर कीचन और पूजा के वर्तन तक की चीजें बाजार में सजी हुई है। खलीफाबाग बाजार के सुरेश डोकानिया ने कहा कि इस त्‍योहार पर लोग परंपरा की रक्षा के लिए कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी अवश्‍य करते हैं। 

दुल्‍हन की सजा है आभूषणों की दुकाने 

बाजार में स्‍वर्णकारों के साथ साथ बड़ी बड़ी आभूषणों की दुकानों को भी व्‍यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुल्‍हन की तरह सजा रखा है। धनतेरस के पावन पर्व पर अधिकतर लोग सोने चांदी की बनी चीजों को खरीदना ज्‍यादा पसंद करते हैं। मान्‍यता के अनुसार भी सोने चांदी की खरीदारी को ज्‍यादा शुभ माना जाता है। कोतवाली चौक स्थित कुपेश्‍वर मंदिर के पूजारी विजयानंद शास्‍त्री की माने तो अमीर हो या गरीब इस दिन कुछ न कुछ धातु की बनी चीजों की खरीदारी अवश्‍य की जानी चाहिए। इससे लक्ष्‍मी घर आती है और घर में धन्‍य धान्‍य की बढ़ोतरी होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.