Move to Jagran APP

पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, लोग बेहाल

संवाद सूत्र, मानसी (खगड़िया) : तापमान में कमी और पछुवा हवा के कारण लोगों को कनकनी से जूझना पड़ रहा ह

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:14 PM (IST)
पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, लोग  बेहाल
पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, लोग बेहाल

संवाद सूत्र, मानसी (खगड़िया) : तापमान में कमी और पछुवा हवा के कारण लोगों को कनकनी से जूझना पड़ रहा है। जगह-जगह अलाव जलाकर सर्द मौसम से लोग बचने का प्रयास कर रहे हैं। दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों के लिए ठंड परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले दो तीन दिनों से पारा नीचे गिरने से कनकनी बढ़ गई है। लोग घर से निकलने में बच रहे हैं। मौसम सर्द होने से प्रशासन द्वारा नगर पंचायत मानसी में मात्र दो जगहों पर अलाव की व्यवस्था कि गई है। जो पर्याप्त नहीं है। लोगों ने मानसी नगर पंचायत समेत सभी पंचायतों में जगह-जगह चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। अभी मानसी बाजार के स्टेशन रोड में सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सुबह से लेकर रात्रि आठ बजे तक अलाव जलाने के लिए जलावन दिए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। पूर्व उपप्रमुख हीरालाल यादव, राजद नेता मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि अलाव की व्यवस्था सभी पंचायतों के चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाए।

loksabha election banner

सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी मानसी बाजार में दो जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड से घरों में दुबके लोग

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : बढ़ते शीतलहर से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी दिन में सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पछुआ हवा और ठंड से लोग दिन भर परेशान रहे। बाजार और चौक चौराहों पर भी इन दिनों कम संख्या में लोग दिखते हैं। विशेष जरूरत पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। पिछले चार दिनों से ज्यादा ठंड है।

फिर भी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अगुवानी स्टैंड से लेकर अगुवानी गंगा घाट तक लोगों की आवाजाही प्रतिदिन होती है। फिर भी इस जगह अलाव की व्यवस्था नहीं है। मुखिया स्मृति कुमारी कहती है कि यहां अलाव की व्यवस्था अभी तक सरकारी स्तर से नहीं की गई है। उन्होंने अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया है। परबत्ता बाजार के पुस्तक विक्रेता संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, मिठाई दुकानदार राजेश कुमार आदि ने कहा कि गरीब गुरबा ठंड से परेशान है। लेकिन अंचल प्रशासन सोया हुआ है। कांग्रेस नेता शंभु शरण मिश्र, राजद के वरिष्ठ नेता अंजनी कुमार यादव ने बताया कि कहीं-कहीं ही प्रशासनिक स्तर पर अलाव जल रहे हैं। सीओ अंशु प्रसून ने कहा कि अलाव जगह-जगह जलाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.