Move to Jagran APP

बिहार : एंबुलेंस चालक लड़की को हो गया प्‍यार, ढाई साल तक प्रेमी के आगोश में रही प्रेमिका, फ‍िर मिला धोखा

deceived in love बिहार के जमुई की एक लड़की के साथ शादी का झाांसा देकर शारीरिक शोषण का एक मामला सामने आया है। लड़की एंबुलेंस चालक है। ढाई साल तक उसके प्रेमी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 03:44 PM (IST)
बिहार : एंबुलेंस चालक लड़की को हो गया प्‍यार, ढाई साल तक प्रेमी के आगोश में रही प्रेमिका, फ‍िर मिला धोखा
deceived in love : जमुई में एंबुलेंस चालक लड़की के साथ धोखा।

संवाद सहयोगी, जमुई। deceived in love : बांका जिले का एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर ढाई साल तक जमुई के एक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने की बारी आई तो परिवार वाले लड़की से दहेज मांगने लगे। युवक अब दूसरी जगह शादी करने के फिराक में है। इस मामले को लेकर मरियम पहाड़ी गांव में पंचायती भी हुई परंतु लड़की को नहीं मिल पाया। न्याय की गुहार लगाने के लिए अब वह महिला थाना पहुंची। थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जमुई न्यायालय में उसका बयान करवाया है। मेडिकल जांच भी हुई है।

loksabha election banner

जी हां हम बात कर रहे हैं एंबुलेंस चलाने वाली लड़की का। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतर्गत एम्बुलेंस भी दिया गया था। महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी लड़की आज खुद न्याय के लिए पुलिस थाने पहुंची है।

जानकारी देते हुऐ खुद पीडि़ता ने मीडिया को बताया कि में अभी बीएससी पार्ट वन की पढ़ाई कर रही हूं। साथ ही नर्सिंग का काम भी सीख रही थी। ढाई साल पहले सोनो में रहने के दौरान बांका जिले का एक लड़का रोनाल्ड हांसदा से मुलाकात हुई। उसने शादी का झांसा देकर मेरा ढाई साल तक शारिरिक शोषण किया। इस दौरान मैं एक बार प्रेग्नेंट भी हुई। उस समय उसने यह कहकर मेरा गर्भपात करवा दिया कि अगर नहीं कराएगी तो हम शादी नहीं करेंगे।

लड़का पहले शादी करने के लिए तैयार था लेकिन उसके घर वालों ने दबाव दिया कि पहले गाड़ी मांगो तभी शादी होगी। मेरे मां पिताजी है नहीं। हम गाड़ी देने में सक्षम नहीं थे। अब जानकारी मिल रही है कि लड़के का उसके घरवालों ने उसका कहीं और सगाई कर दिया है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ लेकिन भरी पंचायत में लड़के ने साफ इंकार कर दिया कि मैं इस लड़की को नहीं जानती हूं। इस घटना के बाद सभी हतप्रभ हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.