सिंया गाव में हुई वज्रपात से मजदूर की मौत
कहलगाव थाना क्षेत्र के सिंया गाव के बहियार में हुई वज्रपात में खेत में लगी मिर्च फसल की कोड़नी कर घर लौटने के क्रम में ढोड़ी मंडल का 43 वर्षीय पुत्र बबलू मण्डल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
भागलपुर। कहलगाव थाना क्षेत्र के सिंया गाव के बहियार में हुई वज्रपात में खेत में लगी मिर्च फसल की कोड़नी कर घर लौटने के क्रम में ढोड़ी मंडल का 43 वर्षीय पुत्र बबलू मण्डल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही बहियार से किसान, मजदूर और ग्रामीण दौड़ पड़े। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पुत्र और पुत्री रोने चिल्लाने लगी। मृतक की पत्नी अंजनी देवी, बेटी के ससुराल में है। मृतक बबलू को तीन पुत्री दो पुत्र है। सासद प्रतिनिधि पवन कुमार भारती ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी को देकर मुआवजा देने की माग की है। पत्नी के आने के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर भेजा जाएगा। इसके पूर्व भी वर्ष 2016 में गाव के आम बगान में हुई वज्रपात में चार बच्चे की मौत हुई थी और कई बच्चे घायल हुए थे। मवेशी व्यवसाई लूट और गोली काड का एक आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कहलगाव : अंतीचक के हरीचक मुसहरी टोला के निकट गत पांच मई को हुई मवेशी व्यवसाई लूट और गोली काड में पुलिस ने रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा सिमरिया निवासी एतवारी मण्डल को गिरफ्तार किया है। एतवारी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। छापेमारी में पुलिस इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर रजक और थानाध्यक्ष राजेश कुमार थे। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि धर्मी मण्डल और गुज्जो मण्डल पहले ही जेल जा चुका है। दो अरोपित रूदल मण्डल और विवेक मण्डल फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती निकलवाया जा रहा है। इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे। हड़ताली सफाई मजदूरों ने कार्यालय में किया तालाबंदी
संवाद सूत्र, कहलगाव : कहलगाव नगर पंचायत के हड़ताली सफाई मजदूरों ने नगर पंचायत प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल 11वें दिन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यालय में तालाबन्दी कर काम काज ठप कर दिया। मजदूरों ने मुख्य गेट पर धरना दिया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रवि कुमार चौहान ने मजदूरों से बात की, परन्तु कोई नहीं माने। मजदूरों ने कहा कि जबतक भागलपुर नगर निगम के तरह 311 रुपये प्रतिदिन मजदूरी एवं अन्य मागे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताली मजदूरों ने कहा कि 2 जुलाई 17 को 16 सूत्री मागों पर समझौता हुआ था उसमें एक भी पूरा नहीं किया गया है।
लोगों में रोष
हड़ताल के चलते नगरवासियों में आक्रोश है। चारों ओर नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा सड़कों पर बिखरने से नाला जाम हो गया है। हर ओर दुर्गध फैल रहा है। नगर में महामारी की संभावना बढ़ते जा रही है। हड़ताल को नगर कर्मचारी भी दहशत में है। ि