आरएसएस के पूर्व विभाग कार्यवाह युगल किशोर सिन्हा का निधन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह युगल किशोर सिन्हा का
भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह युगल किशोर सिन्हा का 85 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे चार बेटे, तीन बेटियां और पत्नी सहित नाती—पोते से भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे बाका के खेसर बहोरना गाव के निवासी थे। रेलवे में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने घर में रहते थे।
युगल किशोर सिन्हा आरएसएस के भागलपुर विभाग कार्यवाह, दक्षिण बिहार के प्रात शारीरिक प्रमुख और उत्तर—पूर्व क्षेत्र के शारीरिक प्रमुख सहित कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके थे। जिस समय सर संघचालक प्रो. राजेन्द्र प्रसाद सिंह (रज्जू भैया) उत्तरप्रदेश में प्रात प्राचरक थे, उस समय उन्होंने उनके साथ काम किया था। गोरखपुर में रेलवे में नौकरी करने के साथ वे संघ से भी जुड़े थे। उत्तरप्रदेश में भी संघ के कई दायित्वों का उन्होंने निर्वहन किया था। वे स्वयंसेवकों को शाखा में शारीरिक विधा की बारीकिया बताते थे। वे बाल्यकाल में ही आरएसएस से जुड़ गए थे। उन्होंने आरएसएस की कई शाखाओं का संचालन किया था। पूरा जीवन उन्होंने संघ कार्य के लिए समर्पित कर दिया था। जीवन के अंतिम पड़ाव में जब वे अस्वस्थ हो गए तो उन्होंने दायित्व छोड़ दिया।