गंगा में डूबी महिला का शव बरामद
गंगा पार अंठावन दियारा जाने के क्रम में बुधवार को नाव से डूबी 56 वर्षीय महिला मिक्की देवी का शव बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 01:55 AM (IST)
भागलपुर। गंगा पार अंठावन दियारा जाने के क्रम में बुधवार को नाव से डूबी 56 वर्षीय महिला मिक्की देवी का शव बरामद किया गया। वह अंठावन गांव के जामुन मंडल की पत्नी थी। शव गुरुवार की संध्या रानीदियारा और अनठावन दियारा के बीच गंगा नदी में मिली। घटना के बाद मृतका के दोनों पुत्र और एक पुत्री की हालत चिंताजनक है। मां की याद में ये लोग रो-रो कर बेहोश हो रहे हैं। मुखिया ललिता देवी, संजय मण्डल, पंचायत के प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। एकचारी थाना यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें