घोघा से एक सप्ताह पहले लापता हुए दो लड़कों में से एक की मिली लाश, तीन गिरफ्तार
- नीरज के पैर बंधे हुए सिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त - कहलगांव गैमन इंडिया के समीप नदी में उतराई लाशें - पुलिस ने शिनाख्त होते ही दोनों शवों को भेजा पोस्टमार्टम को - इस मामले में तीन दिन से संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
- नीरज के पैर बंधे हुए, सिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त
- कहलगांव गैमन इंडिया के समीप नदी में उतराई लाश
- पुलिस ने शिनाख्त होते ही शव को भेजा पोस्टमार्टम को
- इस मामले में तीन दिन से संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
संवाद सूत्र, घोघा : घोघा से लापता नीरज कुमार और गोविंद कुमार के लापता हुए एक सप्ताह के सप्ताह के बाद गुरुवार को नीरज (21) की लाश कहलगांव गैमन इंडिया पंप हाउस के समीप दक्षिणी किनारे पानी में उतराती मिली। शव के दोनों पैर बंधे हुए थे। सिर का कुछ हिस्सा गायब था। स्वजनों ने नीरज के मृत शरीर के रूप में पहचान की है। इस वारदात में विवाहिता काजल और नीरज के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
शव उतराने की सूचना पाकर कहलगांव पुलिस व घोघा सह थानाध्यक्ष रामभरोसे महतो पहुंचे थे। बता दें कि नीरज की लाश मिलने के बाद दूसरे लड़के की खोज तेज कर दी गई है। गोविद के जीवित होने की उम्मीद छोड़ चुके स्वजन व ग्रामीण कई खेमों में नाव के सहारे संदिग्ध स्थानों पर गोविद की तलाश कर रहे हैं। शव मिलने की खबर सुन नीरज की मां मीना देवी व गोविद की मां पुरणी देवी की हालत पहले से और बिगड़ गई है। दोनों ने एक सप्ताह से खाना-पीना छोड़ रखा है। नीरज तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। इधर, पुलिस ने प्राथमिकी आरोपित अशोक मंडल, सुनील मंडल और तारा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज के घर के बगल में काजल का ससुराल है व मायका त्रिमुहान के आमापुर गांव में है। नीरज व काजल आपस में दूर के रिश्तेदार भी थे। इसी कारण वह काजल को शादी के पहले से जानता था। उन दोनों के बीच शादी के पहले से प्रेम प्रसंग की भी बातें आ रही हैं।
संयोग से काजल की शादी नीरज के घर के बगल में हो गई। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। इस बात की जानकारी जब काजल के पति किशोर को हुई तो उसने अपने ससुर से इसकी शिकायत की।
रक्षाबंधन पर काजल मायका त्रिमुहान गई थी। वहीं से काजल ने नीरज को फोन किया और नीरज अपने साथ गोविंद को लेकर चला गया था। अब गुरुवार को उसकी लाश मिली है।