Move to Jagran APP

ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं, जरा संभलें... आप पर हो सकता है प्रतिकूल प्रभाव, पढ़ें यह रिपोर्ट...

ईयर फोन की आवाज ज्यादा रखने से कान की नस पर दबाव पड़ता है। इससे नस क्षतिग्रस्त हो सकती है। बहरापन हो सकता है। संभल जाएं...

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 03:30 PM (IST)
ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं, जरा संभलें... आप पर हो सकता है प्रतिकूल प्रभाव, पढ़ें यह रिपोर्ट...
ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं, जरा संभलें... आप पर हो सकता है प्रतिकूल प्रभाव, पढ़ें यह रिपोर्ट...

भागलपुर (जेएनएन)। ईयर फोन की आवाज ज्यादा रखने से कान की नस पर दबाव पड़ता है। इससे नस क्षतिग्रस्त हो सकती है। बहरापन हो सकता है। इसके साथ ही ज्यादा दिनों तक सर्दी रहने से कान के पर्दे फट जाते हैं। ऐसे में ऑपरेशन ही इकलौता विकल्प है। अगर कान से मवाद निकल रहा हो तो तेल आदि नहीं डालना चाहिए। तालाब में स्नान करने से फंग्ल इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। अगर नाक सूखा हो और उसमें खुजलाहट हो रही हो तो उसे नाखून से बचाएं। खुजलाने से खून निकल सकता है और संक्रमण भी हो सकता है। ये बातें नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. एचआइ फारुख ने कही। वे रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

प्रश्न : 15 वर्ष पूर्व कान में चोट लगी थी। पानी पीने से सर्दी हो जाती है, नाक बंद भी हो जाता है, सांस लेने में परेशानी होती है।

रविन्द्र पोद्दार, पीरपैंती

उत्तर : चोट लगने से नाक की हड्डी टेढ़ी हो गई होगी। एलर्जी रहने से बार-बार जुकाम होता है। इससे छींक होती है और कान खुजलाता भी है। धूल से बचने के लिए मास्क लगाएं। अगर कोई व्यक्ति स्मोकिंग कर रहा हो तो उसके धुएं से भी एलर्जी हो सकती है। केला, बैंगन, दही नहीं खाएं।

प्रश्न : दो दिनों से नाक बंद है। मुंह से सांस ले रहे हैं, परेशानी बढ़ गई है।

रुस्तम, कासिमपुर

उत्तर : ठंडा पानी नहीं पीएं। मौसम में बदलाव आने से एलर्जी की वजह से ऐसा होता है।

प्रश्न : लैपटॉप पर काम करते हैं। कान में हल्का दर्द भी रहता है। ईयरफोन हटाने के बाद दर्द शुरू हो जाता है।

दीपक, आदमपुर

उत्तर : लैपटॉप और मोबाइल जब भी यूज करें ईयरफोन की आवाज कम रखें। ज्यादा आवाज रखने से ऑडियोमेट्री नस डैमेज हो जाती है। कान में सनसनाहट होने लगती है। इससे कम सुनाई देने लगता है। इसके अलावा कान में वैक्स भर जाने की वजह से भी दर्द होता है। चिकित्सक से दिखा लें।

प्रश्न : मां की उम्र 40 वर्ष है। कान का पर्दा फट गया है, मवाद बहते रहता है। सुनाई भी कम पड़ती है।

सुशांत कुमार, शांतिनगर

उत्तर : ऑपरेशन से ही कान का पर्दा ठीक होगा। ज्यादा सर्दी होने से कान के पर्दे फट जाते हैं। सर्दी होने पर शीघ्र इलाज करवाना चाहिए। कान में फंग्ल इंफेक्शन होने से से पर्दा फटता है।

प्रश्न : गला में दो सप्ताह से खरास है। गला में खरखराहट भी है।

अभिमन्यु कुमार दास, जीछो

उत्तर : मौसम परिवर्तन से एलर्जी होती है। ठंडा पानी नहीं पीएं। केला, बैंगन, टमाटर नहीं खाएं।

प्रश्न : गत 10 दिनों से सर्दी है। गले में खरास भी है। सिर दर्द करता है।

संतोष कुमार, कदवा

उत्तर : केला, दही नहीं खाएं। बैंगन की सब्जी से भी एलर्जी हो सकती है। धूल से बचें।

प्रश्न : मेरी उम्र 70 वर्ष है। कान बहता है, क्या करें?

इंद्रदेव, नवगछिया

उत्तर : सर्दी की वजह से कान का पर्दा फट गया होगा। ऑपरेशन से ही कान के छेद को बंद किया जा सकता है।

प्रश्न : जब भी मौसम में बदलाव होता है सर्दी और खांसी होने लगती है। तेज छींक आती है।

संजीव कुमार, कहलगांव

उत्तर : नेजल ड्राप एक सप्ताह तक नाक में डालें। ज्यादा दिनों तक लगातार नेजल ड्राप डालने से बीमारी और बढऩे लगती है। बैंगन की सब्जी नहीं खाएं, दही से भी परहेज करें।

प्रश्न : बराबर सर्दी रहती है। नाक बंद हो जाता है। शरीर खुजलाता भी है।

प्रणव कुमार, गोलाघाट

उत्तर : धूल, धुंआ से बचें। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। केला, दही का सेवन नहीं करें।

प्रश्न : सर्दी रहती है, तेज छींक आती है। एक बार में 10 से 15 बार छींक होती है।

अंजू जैन, भागलपुर

उत्तर : अगरबत्ती के धुंए से भी एलर्जी हो सकती है अथवा सब्जी छौंकने और सेंट की गंध से भी एलजी होने से छींक आती है। इससे बचें।

प्रश्न : बेटी की उम्र 23 वर्ष है। कान में दर्द है। खाना खाने में भी जबड़ा में दर्द होता है।

देवव्रत चक्रवर्ती, भीखनपुर

उत्तर : जबड़ा के जोड़ में कुछ समस्या होगी। मुंह ज्यादा नहीं खोले, जोर से खाना नहीं चबाएं। संभव है कि कान में ज्यादा मैल हो गया हो। चिकित्सक से दिखा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.