जदयू के दही-चूड़ा भोज में दिखी एका
साह धर्मशाला में जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजय साह की ओर से मकर संक्राति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इसमें जदयू परिवार सहित शहर के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हुए।
भागलपुर । साह धर्मशाला में जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजय साह की ओर से मकर संक्राति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इसमें जदयू परिवार सहित शहर के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हुए। भोज के माध्यम से जदयू ने एका दिखाई।
कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, परवेज अख्तर, अर्जुन साह, संजय साह, दीपू भुवानिया, लालू शर्मा, इमरान आलम, मृणाल शेखर, रोहित पाडेय, शबाना दाऊद, नीलू सिंह, अंजू कुमारी, सुनीता सिंह, शमीम रिजवी, मेहबूब आलम, राजीवकात मिश्रा, इबरार आलम, नवनीत ढाढनिया, प्रभात केजरीवाल, रमन साह, अशोक भिवानीवाला, संजयढांढनियां, गोविंद अग्रवाल, राम गोपाल पोद्दार, श्रवण बाजोरिया, ब्रज किशोर सिंह, संजू बाबा, डॉ. हरपाल कौर, संवारुल, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।