विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भागलपुर में बदलेगा मौसम, कल हल्की-मध्यम वर्षा के आसार

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:17 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से भागलपुर में मौसम बदलेगा। 28 अक्टूबर की रात से ...और पढ़ें

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भागलपुर में बदलेगा मौसम, कल हल्की-मध्यम वर्षा के आसार

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भागलपुर में बदलेगा मौसम, कल हल्की-मध्यम वर्षा के आसार

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्नब से भागलपुर में बदलेगा मौसम।

  2. 28 अक्टूबर रात से 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना।

  3. आंध्र प्रदेश तट पार कर बिहार पहुंचेगी नमी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से भागलपुर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मंगलवार से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भागलपुर केंद्र के मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर के अनुसार, जिले में 28 अक्टूबर की रात से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम वर्षा और 30 अक्टूबर को जिले के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि, चक्रवात का केंद्र भागलपुर से दूर रहने के कारण यहां इसका सीधा प्रभाव सीमित रहने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा तूफान, बिहार तक पहुंचेगी नमी

मौसम विभाग के अनुसार, अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के निकट आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना है। तट पर पहुंचने के दौरान इसकी तीव्रता अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान जैसी रह सकती है।

हालांकि, तटीय क्षेत्र में हवा की रफ्तार और भागलपुर में मौसम का प्रभाव अलग-अलग होंगे। तूफान के आगे बढ़ने और तट पार करने के बाद इससे जुड़ी नमी बिहार की ओर पहुंचेगी, जिससे बादल बनने और वर्षा की परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं।

30 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, 31 से राहत के संकेत

पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात से भागलपुर में कहीं-कहीं बारिश शुरू हो सकती है। अगले दिन हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

30 अक्टूबर को जिले के अनेक स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद 31 अक्टूबर से वर्षा में कमी आने की संभावना है।

हालांकि, बारिश का वास्तविक वितरण चक्रवात के आगे बढ़ने की दिशा और उसकी तीव्रता पर निर्भर करेगा।