Move to Jagran APP

बांका में दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, घर में लगाई आग, फायरिंग की

बांका के रजौन पर अपराधी किस्‍म के दबंग ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग जख्‍मी हो गए। दबंगों ने उसके घर को भी जला दिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 12:25 PM (IST)
बांका में दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, घर में लगाई आग, फायरिंग की
बांका में दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, घर में लगाई आग, फायरिंग की

बांका, जेएनएएन। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटका धरमायचक गांव में रविवार की सुबह कुछ दबंगों ने जमकर फायरिंग की। हथियारों से लैस होकर एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की। धारदार हथियारों का भी इस्‍तेमाल किया। दबंगों ने दलित परिवार के घर को आग से जला दिया। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

loksabha election banner

इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दलित परिवार ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई। गांव के एक दबंग से गुड्डू पासवान ने 80 हजार रुपए कर्ज लिए थे। इसके बाद गुड्डू पासवान की मौत हो गई थी। गुड्डू पासवान ने एक लाख 10 हजार रुपए का भुगतान महाजन को कर दिया था।

दबंग महाजन का कहना है कि ली गई राशि का मूलधन बाकी है और चक्रवृद्धि दर से उस पर ब्याज देना होगा। दो दिन पूर्व भी दबंगों ने दलित परिवार पर हमला किया था, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

रविवार को कुछ बाहरी अपराधियों के सहयोग से दबंग ने रामधारी पासवान के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने धारदार हथियारों से भी हमला किया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। हमले से रामधारी पासवान, प्रकाश पासवान, रिंकू देवी, मुन्नी देवी, पिंकी देवी एवं 12 वर्षीय वर्षा कुमारी आदि घायल हो गए।

दलित परिवार के घर को भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार हमले में रामधारी पासवान को पैर में गोली लगी है। जबकि धारदार हथियार के प्रहार से प्रकाश पासवान बुरी तरह जख्मी है। महिलाएं एवं बच्चे भी धारदार हथियारों के घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर रजौन थाना से अपर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह सशस्त्र बलों के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने आसपास के लोगों से घटना की सारी जानकारी ली। बकाया रुपये के बारे में पूछताछ किया। पुलिस के पहुंचने पर दबंग और उसके साथ आए अपराधी वहां से फरार हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.