Move to Jagran APP

अमानवीय कृत्य : प्लानिंग के साथ अलीगंज में छात्रा पर एसिड से किया था हमला

छात्रा पर एसिड फेंकने के बाद एक बदमाश ने अपने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली मिस फायर हो गई। जब छात्रा हॉल की तरफ भागी तब सभी बदमाश छत के रास्ते भागे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 04:17 PM (IST)
अमानवीय कृत्य : प्लानिंग के साथ अलीगंज में छात्रा पर एसिड से किया था हमला
अमानवीय कृत्य : प्लानिंग के साथ अलीगंज में छात्रा पर एसिड से किया था हमला

भागलपुर [जेएनएन]। अलीगंज में छात्रा पर एसिड से हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उन लोगों ने पहले ही तय कर लिया था कि यदि वे सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में असफल होंगे तो वे छात्रा को ही बर्बाद कर देंगे। इस कारण वे अपने साथ बोतल में एसिड लेकर पहुंचे थे। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने जब प्रिंस के घर की तलाशी ली तो सीढिय़ों पर एक बोतल में संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। प्रिंस के घर वालों के मुताबिक वह बैट्री का पानी था। हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

loksabha election banner

एसिड फेंकने के बाद की फायरिंग

छात्रा पर एसिड फेंकने के बाद एक बदमाश ने अपने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली मिस फायर हो गई। जब छात्रा हॉल की तरफ भागी तब सभी बदमाश छत के रास्ते भागे। भागने के क्रम में एक बदमाश का कट्टा किचन में गिर गया। जिसमें मौके पर पहुंचे बबरगंज इंचार्ज मिथिलेश कुमार चौधरी ने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के सामने जब्त कर लिया। डीएसपी ने छत से मिले प्लास्टिक के थैले और रूमाल को भी जब्त कर उसे सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। ताकि उसकी जांच हो सके।

एसएसपी आशीष भारती ने घटनास्थल की फोरेंसिंक और डॉग स्कावायड से जांच कराने का निर्देश दिया है। इस लेकर सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने संबंधित थाने को निर्देशित किया है। जिस कमरे में जब्त वस्तुओं को रखा गया है। उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है। ताकि सबूतों से छेड़छाड़ ना हो सके। शनिवार को फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल और आसपास का मुआयना करेगी। ताकि हमले में शामिल बदमाशों का पता चल सके।

ट्यूशन से घर पहुंचने के पहले ही बदमाश लग गए थे पीछे

घटना को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है। इससे आशंका है कि बदमाश छात्रा के ट्यूशन से घर पहुंचने के पूर्व ही उसके पीछे लग गए थे। मां के मुताबिक खंजरपुर स्थित ट्यूशन से घर लौटने के बाद वह छत पर कुछ देर टहलने के लिए चढ़ी। इसके बाद नीचे किचन में आकर खाना बनाने में सहयोग करने लगी। मां के मुताबिक बेटी ने हांडी में दूध गर्म करने के लिए चढ़ाया था। इसी बीच बदमाश घर में प्रवेश कर गए। ऐसे में बड़ा सवाल है कि बदमाशों का छात्रा के घर में अकेले होने की कैसे जानकारी मिली।

हॉल में गिरा पड़ा जला हुआ कपड़ा

छात्रा के घर के हॉल में बुरी तरह जला हुआ कपड़ा गिरा हुआ था। जहां तहां एसिड के छींटे के निशान थे। जो घटना की भयावहता को बयां कर रहे थे। किचन से लेकर बाहर तक कई जगह एसिड के सफेद निशान थे। इससे पता चलता है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ घर में घुसे थे। उन लोगों ने अपने बचाव के लिए हाथ में भी कपड़ा लपेटा हुआ था। ताकि एसिड के कारण वे घायल ना हो जाएं।

शाम ढलते घर में दुबक जाते मोहल्ले के लोग

बबरगंज थाना के अलीगंज इलाके के जिस कॉलोनी में शुक्रवार को सरेशाम छात्रा पर एसीड डालने की घटना को अंजाम दिया गया वहां के लोग शाम ढलते अपने घर में दुबक जाते हैं। लोगों के अनुसार वर्ष 2007 में इस कॉलोनी बसाया गया है। पहला मकान सेवानिवृत्त फौजी ने इस कॉलोनी में घर बनाया था। वर्तमान में कॉलोनी में 25-30 घर बना है जिसमें लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। सभी लोग नौकरी-पेशा वाले हैं। लेकिन प्रिंस ने समाज का माहौल खराब कर दिया है। शाम में चार-पांच लड़कों के साथ प्रिंस चौकड़ी जमाता है। सभी लड़के गांजा पीते हैं। शोर मचाते हैं। इसकी वजह से लोग अपने घर की लड़की को शाम ढलते घर से नहीं निकलने देते हैं। पुरुष भी परहेज करते हैं। जरूरी काम पडऩे पर ही शाम ढलने के बाद लोग घर से निकलते हैं। यही वजह था कि सभी लोग अपने घर में थे। छात्रा के शोर मचाने पर घटना की जानकारी हुई। प्रिंस और उसका भाई अपनी मां रेणु देवी और नानी के साथ रहता है। रेणु देवी अलीगंज चौक के पास मनिहारा की दुकान चलाती है। उसका छोटा बेटा सौरभ भी मां के साथ दुकान में बैठता है। लेकिन प्रिंस दोस्तों के साथ गांजा पीने में रहता है। प्रिंस का पिता मुन्ना भगत उनलोगों के साथ यहां नहीं रहता है। प्रिंस के मुताबिक उसका पिता नवगछिया में रहता है और वहां व्यवसाय करता है। इधर, घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।

प्रिंस के घर होती है नशेबाजों और शराबियों की अड्डेबाजी

अलीगंज के जिस मोहल्ले में छात्रा पर एसिड से बदमाशों ने हमला किया है। उस मोहल्ले में छात्रा के घर के समीप खाली मैदान और प्रिंस के घर पर नशेबाजों और शराबियों की अड्डेबाजी होती है। मोहल्ले वालों के मुताबिक प्रिंस भी हमेशा नशे में धुत रहता है। जब उसका कोई विरोध करता था तो वे लोग मोहल्ले वालों से ही अपने लड़कों के साथ झगड़ा शुरू कर देता था। उसके साथ आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का उठना बैठना था। यह बात मायागंज अस्पताल में इलाजरत छात्रा ने भी पुलिस को बताया। उसने कहा कि अक्सर उसके घर के पास बदमाश नशे में शाम ढलते ही अड्डेबाजी शुरू कर देते थे।

शाम ढलते ही लोग भी घरों से निकलने में करते हैं परहेज

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शाम होते ही वहां बदमाशों की अड्डेबाजी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले के ज्यादातर पुरूष काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इस बीच यदि कोई महिला या लड़की मोहल्ले में निकलती है तो उन लोगों ने पर लफंगे भद्दे कमेंट करते हैं। वहीं प्रिंस के कुछ दोस्त अलीगंज गंगटी के रहने वाले हैं। जो अक्सर महिलाओं और लड़कियों पर कमेंट कर चुके हैं। उन लोगों के कारण लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने में भी परहेज करते हैं। प्रिंस मूलरूप से से नवगछिया के मक्खातकिया का रहने वाला है। उसकी मां चूड़ी की दुकान चलाती है।

कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। प्रिंस को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मान रही है कि उसकी सहायता से ही बदमाश उसके छत के सहारे घर में घुसे थे। लेकिन प्रिंस बार बार अपना बयान बदल रहा है। हालांकि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। छात्रा के की मां के मुताबिक बेटी पर एसिड डालने के बाद सबसे पहले उसकी नजर प्रिंस पर पड़ी। लेकिन उसे देखते ही वह भाग निकला।

पकड़ा गया प्रिंस का झूठ

प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि छात्रा के घर सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। इस कारण वह दौड़कर उसके घर गया। लेकिन उसका झूठ पुलिस ने पकड़ लिया। क्योंकि सिलिंडर ब्लास्ट की आवाज दूर तक जाती है। जब वहां किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी तो उसे कैसे पता चला कि घर में छात्रा घायल होकर चिल्ला रही है। इस मामले में प्रिंस के परिवार वालों ने चुप्पी साध ली है।

कहां से आया एसिड

खुलेआम एसिड बेचना बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित है। बावजूद बदमाशों का इतनी आसानी से एसिड कहां से मिला। इसकी जांच पुलिस कर रही है। देश में बढ़ रही एसिड अटैक की घटनाओं को लेकर ही इस तरह का नियम बनाया गया था। बावजूद शहर में दुकानों में खुलेआम एसिड बिकती है। जिस वजह से आगे भी इस तरह की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच

- कहीं छात्रा के किसी दोस्त से तो कोचिंग या स्कूल में तो दुश्मनी नहीं थी

- कहीं पूर्व में छात्रा को किसी लड़के ने छेड़खानी का विरोध करने पर धमकी तो नहीं दी थी

- माता-पिता से किसी की पुरानी दुश्मनी तो नहीं थी

- मोहल्ले में कभी बदमाशों का विरोध तो छात्रा को भारी नहीं पड़ गया

- कहीं किसी युवक ने एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया

25 फरवरी को बांका में हुआ था मां-बच्चों पर एसिड से हमला

बांका में भी 25 फरवरी 2019 को एक महिला एवं उसके दो बच्चों पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बता दें कि अमरपुर बांका पथ पर कुंडा पुल के समीप गीता देवी (26) अपनी बच्चों के साथ होटल से अपने घर जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने लोटे से उन लोगों पर एसिड से हमला कर दिया। गीता शंभूगंज मिर्जापुर की रहने वाली है। उसने करीब पांच वर्ष पूर्व यूपी के अनिल शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। 26 फरवरी को गीता की बेटी आरूषि की मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.