वारसलीगंज में फौजी के घर चोरी
बबरगंज इलाके के वारसलीगंज में चोरों ने उदय प्रसाद सिंह के घर सेंध लगा दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 08:33 PM (IST)
भागलपुर। बबरगंज इलाके के वारसलीगंज में चोरों ने उदय प्रसाद सिंह के घर 22 मई को सेंध लगा दी। उदय फौज में हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। उनका भांजा राजीव रंजन उनके घर पर रहकर पढ़ाई करता है। लॉकडाउन के कारण वह अपने घर चला गया था। 23 मई की सुबह उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली है। इस सूचना पर वे वारसलीगंज पहुंचे। पता चला कि घर से लाखों के सोने व चांदी के गहने गायब हैं। कपड़ा और किचन का सामान भी चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें