रोड जाम में पीडि़त परिवार को बना दिया अभियुक्त डीआइजी से शिकायत
भागलपुर। पीरपैंती के वर्तमान राजद विधायक रामविलास पासवान और पूर्व भाजपा विधायक अमन पासवान इश
भागलपुर। पीरपैंती के वर्तमान राजद विधायक रामविलास पासवान और पूर्व भाजपा विधायक अमन पासवान इशीपुर थाना क्षेत्र के एक मामले को लेकर डीआइजी विकास वैभव से मिले। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को शंभुनाथ पांडेय की मृत्यु बिजली का तार गिरने के कारण हो गई थी। इसी के आक्रोश में शव के साथ लोगों ने सुबह करीब सात बजे एनएच 133 के किनारे आक्रोश प्रकट करने के लिए एकजुट हुए। मगर स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह बिजली कंपनी के साथ मिलकर मामले को रात करीब आठ बजे रफा दफा कर दिया। किंतु पुलिस ने 18 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसमें पीड़ित परिवार के लोगों को भी आरोपित बना दिया। विधायक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और लोगों के बीच संवादहीनता बढ़ रही है। डीआइजी ने मामले को लेकर डीएसपी कहलगांव से बात की और कहा कि इस मामले की वे खुद देख विधि सम्मत कार्रवाई करें।