गोबर उठाने के विवाद में मारपीट, पूर्व जिला पार्षद जख्मी
संवाद सूत्र बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर में गोबर उठाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST)
संवाद सूत्र, बिहपुर :
प्रखंड के जयरामपुर में गोबर उठाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पूर्व जिला पार्षद अन्नपूर्णा सिह समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जयहिद चौधरी ने राज कुमार,पुरुषोत्तम कुमार, रानी देवी व मोनाली कुमारी को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से रानी देवी ने जयहिद चौधरी, प्रदुमन चौधरी, माधव चौधरी, किरण देवी, पूर्व जिप सदस्य अन्नपूर्णा सिंह, शिवनंदन चौधरी, सत्यम कुमार व पुतुल देवी को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें