Move to Jagran APP

Bhagalpur LS Seat : बिहपुर में 17 तथा कहलगांव में 24 राउंड में पूरी होगी गिनती

सभी विधानसभा क्षेत्रों के पांच-पांच बूथों के वीवी पैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। मतगणना प्रारंभ होने से पहले पोस्टल बैलेट जो डाक से प्राप्त हुए हैं की गिनती होगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 12:08 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 05:54 PM (IST)
Bhagalpur LS Seat : बिहपुर में 17 तथा कहलगांव में 24 राउंड में पूरी होगी गिनती
Bhagalpur LS Seat : बिहपुर में 17 तथा कहलगांव में 24 राउंड में पूरी होगी गिनती

भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए डाले गए मतों की गिनती 23 मई को होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 14 टेबुल बनाए गए हैं, जहां वोटों की गिनती होगी। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 240 मतदान केंद्र हैं। जिले में सबसे कम बूथ इसी विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 17 राउंड तक कुल 238 बूथों की गणना हो जाएगी। 18 वें राउंड में शेष दो बूथों की गिनती की जाएगी।

loksabha election banner

वहीं कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 330 मतदान केंद्र हैं। इस विधानसभा क्षेत्र की गिनती 24 वें राउंड में पूरी होगी। गिनती की प्रक्रिया सबसे पहले बिहपुर में समाप्त होगी। बिहपुर में 17 वें राउंड में बढ़त से स्थिति स्पष्ट होगी।

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 260 मतदान केंद्रों के लिए 19 वें राउंड तक गिनती कराई जाएगी। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 323 बूथ तथा कहलगांव में 330 बूथ हैं। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए मतों की गिनती के लिए 24 राउंड तक गिनती की जाएगी। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 317 मतदान केंद्र हैं। यहां की गिनती 23 वें राउंड में तथा नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में 307 बूथ हैं जिसकी गिनती 22 वें राउंड में पूरी होगी।

विधानसभा       बूथ        मतदाता        वोट

बिहपुर             240       254653       141301

गोपालपुर         260       268353       143527

पीरपैंती            323       326509       194694

कहलगांव         330       322808       198872

भागलपुर         317        329197       160005

नाथनगर         307        316723        190249

वीवी पैट से पांच बूथों का होगा मिलान

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के पांच-पांच बूथों के वीवी पैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। मतगणना प्रारंभ होने से पहले पोस्टल बैलेट जो डाक से प्राप्त हुए हैं, की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गणना होगी। सामान्य स्थिति रहने पर दोपहर 12 बजे तक या तो परिणाम आ जाता या स्थिति स्पष्ट हो जाती। अब पर्चियों के सत्यापन के कारण अंतिम परिणाम आने में कम से कम तीन से चार घंटे लगेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.