नगर निगम : सामान्य बोर्ड की बैठक में पार्षद करेंगे विरोध Bhagalpur News
नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त व योजना शाखा प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। लेकिन किसी भी वार्ड में कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया।
भागलपुर, जेएनएन। नगर निगम के सभागार में मंगलवार को होने वाली सामान्य बोर्ड की बैठक पार्षदों का जोरदार विरोध हो सकता है। नगर आयुक्त से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर भी जा सकते हैं। लाजपत पार्क में सोमवार को पार्षदों ने बैठक कर रूपरेखा पर तैयार करने के लिए विचार विमर्श किया।
पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त व योजना शाखा प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। लेकिन, एक सप्ताह बाद किसी भी वार्ड में कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। लंबित निविदा की लॉटरी व एग्रीमेंट की कार्रवाई भी शुरू नहीं हुई। शहर के विकास कार्य को लेकर सभी पार्षद एक मत नहीं है और अब भी शहर के विकास को छोड़कर अधिकारी की हुजूरी करने में लगे हुए हैं। पार्षदों ने अपने मांग पत्र 10 फरवरी की समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त को सौंपा था। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व महापौर को उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद भी विकास योजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हुआ।
इस मौके पर गोबिंद बनर्जी, पंकज दास, संजय तांती, डॉ. प्रीति शेखर, संजय सिन्हा, अशोक पटेल, मेराज, इबरार अंसारी, संजय, सीता देवी, सुनीता देवी, रिजवान अंसारी, अभिषेक, गोपाल शर्मा व बबीता देवी आदि शामिल हुईं।