Move to Jagran APP

Corona Virus Bihar : चापाकल पर पानी भरने के दौरान गिरी महिला, जांच हुई तो कोरोना पाजिट‍िव, मामला खगडि़या व भागलपुर का

Corona Virus infection Bihar खगडि़या में चापाकल पर पानी भरने के दौरान एक महिला गिर गई। इलाज के दौरान जांच हुई तो वह कोरोना पाजिट‍िव निकला। यह मामला मामला खगडि़या व भागलपुर का है। महिला अभी भागलपुर में है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 05:55 PM (IST)
Corona Virus Bihar : चापाकल पर पानी भरने के दौरान गिरी महिला, जांच हुई तो कोरोना पाजिट‍िव, मामला खगडि़या व भागलपुर का
Corona Virus infection Bihar : खगडि़या में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगडिय़ा)। खगडि़या के परबत्‍ता जिले में एक कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पाजिटिव महिला परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत की बबराहा गांव की रहने वाली है। उक्त महिला 18 मई को चापाकल पर पानी भरने के दौरान चोटिल हो गई। उन्हें इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी लाया गया। यहां उनकी कोरोना जांच की गई। उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई। 21 मई को उक्त महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। परबत्ता सीएचसी प्रभारी डा. राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

prime article banner

22 मई को सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बबराहा पहुंची और महिला के स्वजनों के सैंपल लिए गए हैं। जिसे जांच में भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला के स्वजनों को तत्काल होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। महिला के बारे में पता चला है कि वह भागलपुर जिले स्थित लत्तीपुर अवस्थित अपने मायके में है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त महिला गांव में आयोजित एक रामधुन यज्ञ में भी शामिल हुई थी। सियादतपुर अगुवानी पंचायत की मुखिया स्मृति कुमारी ने कहा कि उन्होंने बबराहा जाकर लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क का प्रयोग करने को कहा है।

परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित बबराहा गांव की एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। उनके स्वजनों पर नजर रखी जा रही है। वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। पता चला है कि उक्त महिला अपने घर पर नहीं है। भागलपुर जिले स्थित अपने मायके चली गई है। संबंधित सिविल सर्जन को सूचना दी जा रही है। - डा. अमरनाथ झा, सिविल सर्जन, खगडिय़ा।

यहां बता दें कि एक बार फ‍िर कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने लगा है। बिहार के भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी के जिलों में प्रतिदिन एक-दो मामले ऐसे आ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी अस्‍पतालों में बेहतर तैयारी की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK