लापरवाही से बढ़ रहे कोरोना मरीज
लापरवाही की वजह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण है लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए और ज्यातर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
भागलपुर। लापरवाही की वजह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण है लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए और ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक सप्ताह पहले 15 मरीज भर्ती थे, चार दिनों में यह संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशकर शर्मा ने कहा कि कोरोना के मरीजों के बढ़ने के कई कारण हैं। एक तो घर से बाहर निकलने वाले ज्यादातर लोग अब मास्क नहीं पहन रहे हैं और दूसरा शारीरिक दूरी का पालन भी करना भूल गए हैं। दोपहिया वाहन पर भी अब तीन लोग सवारी कर रहे हैं। अस्पताल के आइसीयू और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है। जिन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है उन्हें ऑक्सीजन पर रख जाता है। सरकार को सही जानकारी नहीं मिल रही
सरकारी अस्पतालों के अलावा दो निजी पैथोलॉजी में भी कोरोना मरीजों की जाच की जा रही है। इसके अलावा 10 से ज्यादा पैथोलॉजी में भी संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मरीजों की संख्या अपलोड नहीं कि जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि अभी जिले में प्रतिदिन 20 से 40 के भीतर कोरोना मरीज मिल रहे हैं। आठ हजार से ज्यादा हैं कोरोना मरीज
जिले में अप्रैल से लेकर 24 अक्टूबर तक कोरोना से 8307 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमे 7861 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 381 मरीज एक्टिव हैं। 68 मरीजों की मौत हो गयी है।