Move to Jagran APP

चेहरे पर खुशी दिल में सुकून लेकर जंक्शन उतरे प्रवासी

प्रवासियों को लेकर गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से श्रमिक ट्रेन भागलपुर जंक्शन पहुंची। ट्रेन से 485 प्रवासी जंक्शन पर उतरे। प्रवासी भागलपुर बांका कटिहार खगड़िया के थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:14 AM (IST)
चेहरे पर खुशी दिल में सुकून लेकर जंक्शन उतरे प्रवासी
चेहरे पर खुशी दिल में सुकून लेकर जंक्शन उतरे प्रवासी

भागलपुर। प्रवासियों को लेकर गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से श्रमिक ट्रेन भागलपुर जंक्शन पहुंची। ट्रेन से 485 प्रवासी जंक्शन पर उतरे। प्रवासी भागलपुर, बांका, कटिहार, खगड़िया के थे।

loksabha election banner

कोच में ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह आवेदन फॉर्म भरवाए। इसके बाद एक उतरे और स्क्रीनिग के बाद बस से अपने गृह जिला रवाना हुए। अपने घर पहुंचने पर प्रवासियों के चेहरे पर खुशी और दिल में सुकून दिखा। प्रवासी सामानों के साथ उतरे। नवगछिया के झंडापुर निवासी आनंद पूरे परिवार के साथ श्रमिक ट्रेन से पहुंचे। आनंद दिल्ली के एक फैक्ट्री में सालों से काम करते थे। आनंद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री बंद हो गई। बच्चे पैसे के सहारे तीन महीने तक दिल्ली में किसी तरह गुजारा किया। कटिहार की सपना देवी भी लॉकडाउन की मारी है। पति और एक साल की बेटी के साथ में सपना की गृहस्थी की गाड़ी ठीक से चल रही थी। पति रमण कुमार फैक्ट्री में काम करते थे तो सपना घर पर सिलाई करती थीं। महीने में आमदनी भी ठीकठाक हो जाती थी। रमण हर माह घर पैसे भी भेजते थे। लॉकडाउन के बाद पति का काम छूट गया और सिलाई भी बंद हो गई। घर वापसी पर दंपती खुश थे। सपना ने कहा कि वह अब घर पर ही बुटिक खोलेगी और परिवार को गुजारा करेगी। पति भी अब राज्य से बाहर नहीं जाएंगे। कटिहार निवासी मु. इरशाद पांच सालों से वहां सिलाई का काम करते थे। रहने और खाने के साथ ही बचत भी हो जाती थी। सिलाई का काम मजे में चल रहा था। पत्नी और बच्चे अररिया में ही रहते हैं। सात साल के बेटे उस्मान की पढ़ाई भी ठीक से चल रही थी। लॉकडाउन ने पूरे सपने पर पानी फेर दिया। काम बंद हो गया और इरशाद को घर लौटना पड़ा। इरशाद ने कहा कि कम मजदूरी में गुजारा कर लेंगे, लेकिन वापस नहीं जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.