Corona Fighters : कोरोना से जंग जीत घर लौटा सिकंदरपुर का युवक, 22 अप्रैल को किया गया था भर्ती
22 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में सिकंदरपुर का युवक पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 10 दिनों के इलाज के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ हो गया।
भागलपुर [जेएनएन]। मायागंज अस्पताल अस्पताल से एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आया। सिकंदरपुर के युवक को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई। वहीं, रविवार को पीजी छात्र को छुट्टी दी गई थी। 22 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में सिकंदरपुर का युवक पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 10 दिनों के इलाज के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ हो गया। सोमवार की सुबह ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन भोजन करने के बाद वह सो गया था।
अब तक मायागंज अस्पताल से नौ लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसमें छह मुंगेर के, एक नवगछिया के, एक सिकंदपुर का और एक मेडिकल छात्र शामिल हैं। आइसोलेशन वार्ड में अभी भागलपुर के सात, मुंगेर के एक और बांका का एक मरीज भर्ती हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।