ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स भागलपुर की नई सरकार का गठन, जानिए... कौन क्या बने
नई कार्यकारिणी का रिजल्ट के बाद चैंबर कार्यालय में उप चुनाव समिति ने सभी की बैठक बुलाई। जिसमें वर्ष 2019-22 के लिए ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई सरकार का गठन कर लिया गया।
भागलपुर [जेएनएन]। वर्ष 2019-22 के लिए ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई सरकार का गठन कर लिया गया। नई सरकार में अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला और महासचिव रोहित झुनझुनवाला बने। वहीं, अजीत जैन, नीरज कोटरीवाल और शरद सलारपुरिया उपाध्यक्ष, पुनीत चौधरी और गिरधर मावंडिया सचिव, मनीष बुचासियसा कोषाध्यक्ष और बालकृष्ण मावंडिया को आंतरिक अंकेक्षक बनाया गया है। उप चुनाव समिति की देखरेख में सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। अशोक भिवानी वाला का प्रस्तावक श्रवण बाजोरिया बने थे।
दरअसल, नई कार्यकारिणी का रिजल्ट बनने के बाद वेरायटी चौक स्थित चैंबर कार्यालय में उप चुनाव समिति ने सभी की बैठक बुलाई। चुनाव समिचुनाव उप समिति के संयोजक हरी प्रसाद शर्मा, गिरधारी केजरीवाल, अशोक जीवराजका, गिरधारी जोशी, सुनील जैन और शैलेन्द्र नाथ मंडल की उपस्थिति में सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव उप समिति ने पदाधिकारी और नव गठित कार्यकारिणी सदस्यों को बिना भेद भाव के काम करने की बात कही।
सभी को एक साथ लेकर चलेंगे
नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने पहले सभी वोटरों और व्यवसायियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा सभी को एक साथ लेकर चलेंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए अग्रसर करूंगा। पिछले कार्यकाल में महासचिव रहते हुए भी सभी को साथ लेकर चले थे। संगठन को मजबूती और सभी सदस्यों से बातचीत के बाद ही किसी तरह निर्णय लूंगा। भागलपुर की जनता धन्यवाद के पात्र हैं।