कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
जिला कांग्रेस कमेटी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक आवास पर जन्मदिन पर केक काटा गया।
भागलपुर। कांग्रेसियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन पर केक काटे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनमें देश को चलाने की क्षमता है। संघर्ष से प्रधानमंत्री बनेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक आवास पर जन्मदिन पर केक काटा गया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष के द्वारा ही देश का नेतृत्व करेंगे। जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने का कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश धर्म निरीक्षक और समतावादी सरकार का गठन होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूजा साह, रविंद्रनाथ यादव, सोइन अंसारी, अभिषेक चौबे, मिंटू कुरैशी आदि उपस्थित थके।
जिला कांग्रेस भवन में राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा बच्चे को गोद में लेकर केक कटवाया। प्रवीण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता है जिनसे धर्म पूछे जाने पर उन्होंने तिरंगा बताया था। इस अवसर पर इस्माइल खां, महेश राय, मुजफ्फर अहमद, गिरीश प्रसाद सिंह, निहालउद्दीन अहमद, गिरधर राय, राम विनोद सिंह, प्रमोद मंडल, विपीन बिहारी यादव, संजय राणा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।