Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा बोले- कटाव निरोधी कार्य के नाम पर हो रही पैसे की बर्बादी, डीएम को पत्र लिखकर लगाया यह आरोप

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने नवगछिया के कटाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वहां पर हो रहे कटाव निरोधी कार्य को देखकर वे भड़क गए। उन्‍होंने कहा कि यह केवल पैसे की बर्बादी है इससे कटाव रुकने वाला नहीं है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:29 AM (IST)
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा बोले- कटाव निरोधी कार्य के नाम पर हो रही पैसे की बर्बादी, डीएम को पत्र लिखकर लगाया यह आरोप
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने नवगछिया के कटाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विधायक सह विधान मंडल के नेता अजीत शर्मा ने रविवार को खरीक प्रखंड के चोरहर गांव में भीषण कटाव का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर कटाव स्थल का निरीक्षण करने की मांग की। साथ ही कटाव को रोकने के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने और विस्थापितों को भोजन देने की मांग की।

loksabha election banner

पत्र में यह भी कहा गया है कि कटाव से 25 घर गंगा में विलीन हो गए हैं। कटाव पीडि़त स्कूलों में शरण लिए हुए हैं। भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। बोरी में बालू भरकर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है, जो केवल पैसे की बर्बादी है। मिट्टी भराई कर भूस्खलन रोकने की भी मांग की है।

करोड़ों की लागत से बना स्पर संख्या पांच एन वन ध्वस्त

संवाद सूत्र, नवगछिया: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से इस्माइलपुर -ङ्क्षबद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन वन ध्वस्त। स्पर के कटाव रोकने के लिए विभाग के द्वारा यहां पर फ्लड फाइङ्क्षटग के तहत बंबू रोल के साथ पॉलिसी प्लाथीन डाल रहे हैं। स्पर पर दो दिन से कटाव हो रहा हैं। लेकिन विभाग के अभियंता एवं संवेदक के द्वारा ध्यान नहीं दे रहे थे। कारण यह स्पर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जबकि इस स्पर को मरम्मत करने में लगभग एक करोड़ से अधिक रुपया इस वर्ष विभाग के द्वारा खर्च किया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्तर के ध्वस्त होने में स्थानीय अभियंता एवं संवेदक दोनों दोषी है। स्पर की ठीक से निगरानी नहीं होने के कारण ऐसा हो गया। रविवार को वरीय भाजपा नेता नितेन्द्र ङ्क्षसह उर्फ गुलाबी ङ्क्षसह जब कटाव स्थल पर पहुंचे तो उस समय स्पर पर ना तो कोई विभागीय अभियंता मौजूद थे। और ना ही कोई मजदूर। स्पर को काले प्लास्टिक से ढक हुआ था। नीचे बांस का बंडल नदी में लगा हुआ देखा गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.