कांग्रेस ने CM नीतीश की समीक्षा यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- समस्याओं पर नहीं ध्यान
सीएम नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता प्रवीण कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार ने भागलपुर के विकास पर ध्यान नहीं दिया है। यहां की समस्याएं यथावत हैं।
By Edited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 04:09 AM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 11:32 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। राज्य का पुराना शहर और सूबे का पहला स्मार्ट सिटी मे विकास के नाम पर कुछ नही किया गया है। सीएम नीतीश कुमार सिर्फ विकास यात्रा और समीक्षा यात्रा की बात करते है, लेकिन उन्हें जनता और शहर की समस्याओं से कोई लेना-देना नही है। यह बात कांग्रेस नेता डॉ. प्रवीण कुमार झा ने कही।
उन्होंने कहा कि जिले के भोलानाथ, भैना और चंपा पुल की समस्याएं को दूर नहीं की गई हैं। भागलपुर से पीरपैंती के बीच वर्षो से जर्जर सड़क है। नवगछिया को अब तक पूर्ण जिला नही बनाया गया। राज्य मे रोजगार के लिए एक भी कल-कारखाने नही खुले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें