भाजपा को हराने के लिए काग्रेस कोई भी कुर्बानी देने को तैयार
नवगछिया के एक होटल में गुरुवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
भागलपुर। नवगछिया के एक होटल में गुरुवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। बैठक मौजूद भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए काग्रेस कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। इसबार के लोकसभा चुनाव में काग्रेस कम सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। अधिक से अधिक पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। पंचायत और बूथ पर जाकर नए सदस्य बनाएं। प्रत्येक बुथ पर पाच सशक्त कार्यकर्ता तैयार करना है। वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य तक को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष शीतल सिंह निषाद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पंचायत और बूथ पर जाकर अधिक से अधिक नये लोगों को जोड़ें। केद्र सरकार की नाकामी के मुद्दे को उठाए। मंच संचालन गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष शकर सिंह अशोक ने किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या सिंह, बमबम झा, राजीव चौधरी, राजकुमार सिंह, हाजी सोयेब आलम, गुलाब पासवान, श्यामानंद कुवंर, अभयानंद मौजूद आदि थे।