Move to Jagran APP

CM नीतीश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के चकाई को नहीं मिला एक भी स्नातक पास मुखिया, देखें किसके पास है कितनी डिग्रियां

CM नीतीश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के चकाई में पंचायत चुनाव 2021 रिजल्ट आने के बाद नवनिर्वाचित मुखिया के हलफनामे की तस्दीक की गई तो पता चला कि यहां स्नातक पास एक भी मुखिया नहीं चुना गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:57 AM (IST)
CM नीतीश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के चकाई को नहीं मिला एक भी स्नातक पास मुखिया, देखें किसके पास है कितनी डिग्रियां
मंत्री जी के चकाई के आए नतीजों पर डालें एक नजर।

संवाद सहयोगी, जमुई : इसे क्षेत्र का पिछड़ापन कहें या फिर लोकतंत्र की खूबसूरती, मतदाताओं ने योग्यता से अधिक सेवा भाव को प्राथमिकता दी है। आखिर तभी तो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के चकाई में एक भी स्नातक उत्तीर्ण मुखिया नहीं चुने गए। उनके ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के लोहा पंचायत से एमए पास मुखिया का पहला खाता खुला और कई स्नातक डिग्रीधारी मुखिया चुने भी गए। चकाई ने इस मामले में निराश किया है। स्थिति तो कमोबेश झाझा की भी चकाई जैसी ही है, लेकिन वहां बोड़वा से निर्वाचित मुखिया अशोक कुमार यादव ने लाज रख ली। उनकी योग्यता स्नातकोत्तर है।

loksabha election banner

अन्य पंचायत की बात करें तो यहां भी आधे से अधिक मुखिया सिर्फ साक्षर हैं। चकाई में जमुई के सर्वाधिक 23 पंचायत में महज चार-चार पंचायत में इंटर और मैट्रिक पास मुखिया निर्वाचित हुए हैं। शेष पंचायतों में अधिकांश साक्षर है। नवमी, आठवीं एवं पांचवी कक्षा तक की भी पढ़ाई एक-एक मुखिया ने की है। झाझा प्रखंड अंतर्गत बीस में से एक मुखिया अष्टम, तीन मैट्रिक, दो इंटर तथा एक स्नातकोत्तर की योग्यता रखते हैं। शेष 13 ने अपने हलफनामे में योग्यता साक्षर बताया है।

चकाई प्रखंड से निर्वाचित मुखिया एवं उसकी योग्यता

  • सरौन- सुशीला देवी- दशम
  • रामसिंहडीह- ओम प्रकाश पासवान- मैट्रिक
  • रामचंद्रडीह- बुद्धू रजक- साक्षर
  • माधोपुर- पंकज कुमार साह- अंतर स्नातक
  • बोंगी- सुखदेव मुर्मू- अष्टम
  • बामदह- सुनील सोरेन- मैट्रिक
  • बरमोरिया- सबीना मुर्मू- साक्षर
  • फरियताडीह- प्रमिला देवी- साक्षर
  • पोझा- अब्बास अंसारी- पांचवी पास
  • पराची- इलायची देवी- साक्षर
  • पेटारपहड़ी- कविता देवी- अष्टम
  • नौवाडीह- अनीता देवी- साक्षर
  • नावाडीह सिलफरी- जानकी देवी- साक्षर
  • दुलमपुर- दिनेश यादव- इंटर
  • डढ़वा- प्रमिला देवी- साक्षर
  • ठाड़ी- शांति मुर्मू- साक्षर
  • चौफला- अरुण कुमार- मैट्रिक
  • चंद्रमंडी- सुशीला देवी- साक्षर
  • चकाई- अनीता देवी- साक्षर
  • घुटवे- गीता देवी- नवम
  • गजही- सूरजमल मुर्मू- इंटरमीडिएट
  • कियाजोरी- बेबी देवी- इंटर
  • कल्याणपुर- सुदामा देवी- साक्षर

झाझा प्रखंड से निर्वाचित मुखिया एवं उनकी योग्यता

  • धमना- प्रतीक शर्मा - मैट्रिक
  • छापा- पप्पू कुमार यादव- आइएससी
  • केशोपुर- अनीता देवी - साक्षर
  • जामोखरैया- विकास कुमार सिंह- मैट्रिक
  • कानन- बुधन यादव - मैट्रिक
  • हथिया- गीता देवी-1- साक्षर
  • महापुर- अंजना देवी- साक्षर
  • बैजला- प्रकाश पंडित- साक्षर
  • रजला- पिंकी देवी- साक्षर
  • करमा - कलमी देवी- साक्षर
  • चांय- मुन्नी देवी- साक्षर
  • बाराजोर- आयशा परवीन - इंटरमीडिएट
  • बोड़वा- अशोक कुमार यादव- स्नातकोत्तर
  • करहरा- सुभद्रा देवी- साक्षर
  • टेलवा- इंदु भारती - आठवीं पास
  • बाराकोला- अतुल आनंद- साक्षर
  • पैरगाहा- नरेश विश्वकर्मा- साक्षर
  • खुरंडा- मंजू देवी- साक्षर
  • कनौदी- रुकसाना खातून- साक्षर
  • बलियाडीह- अंजुम खातून- साक्षर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.