Move to Jagran APP

CM Nitish Kumar election meeting : बोले- समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव है, विरोधियों के बहकावे पर ना आएं

CM Nitish Kumar election meeting आज भागलपुर जिले में नतीश कुमार की सभा हुई। उन्‍होंने जगदीशपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्‍य में किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया। उन्‍होंने एनडीए प्रत्‍याशी को वोट देने की अपील की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:03 PM (IST)
CM Nitish Kumar election meeting : बोले- समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव है, विरोधियों के बहकावे पर ना आएं
नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

भागलपुर, जेएनएन। CM Nitish Kumar election meeting : बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे। उन्‍होंने जिले में पहली सभा नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर में की। जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि बिहार में सुख, शांति, प्रेम, भाईचारा और सद्भाव है। सुशासन की सरकार है यहां। हर ओर शांति है। सुकून है। उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के कार्य से प्रसन्‍न है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में नहीं आए। और भाजपा, जदयू, हम व वीआईपी के प्रत्‍याशियों को वोट दें।

prime article banner

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में प्रत्येक जिले के आठ से 10 पंचायत के बीच एक पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा। जहां पशुपालक अपने पशुओं का सरकारी सुविधा पर इलाज करा सकेंगे। नई सरकार बनने के बाद कई योजनाएं धरातल पर उतारना है। सड़क के साथ बाईपास और फ्लाई ओवरों का निर्माण भी तेजी से किया जाएगा। हर घर सोलर लाइट लगाने की योजना सरकार द्वारा तैयार है। वर्तमान एनडीए की सरकार ने महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लड़के और लड़कियां बराबर हो गई हैं। काम करने का मौका मिला तो हर क्षेत्र में काम किया है। पहले लालटेन का जमाना था  10 लाख लोगों ने कंप्यूटर सीखा है। गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा तेजी से काम किया जा रहा है। अगली बार सरकार बनेगी तो हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने की योजना है। सड़कों का चौड़ीकरण लगातार किया जा रहा है। मेगा स्किल सेंटर बनाया जाएगा। ताकि युवाओं को नई तकनीक से रूबरू कराते हुए उनके लिए रोजगार के द्वार खोले जा सके।

भागलपुर में बड़ा सांप्रदायिक दंगा हुआ था। आरोपियों को सजा नहीं मिली थी। सरकार ने आयोग गठन कर आरोपितों को सजा दिलाई। जबकि दंगा पीड़ितों को उनकी जमीन वापस दिलाया। पीड़ितों को पेंशन की शुरुआत की गई।

लोकनाथ उच्च विद्यालय जगदीशपुर में मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशा परवीन, पूर्व एमएलसी ललन सर्राफ, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, नाथनगर के जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल, सुल्तानगंज के पूर्व विधायक सुबोध राय, अर्जुन प्रसाद साह, प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री की सभा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों को लगाया गया था। सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत अन्य अधिकारी लगातार मंच की सुरक्षा में तैनात थे। सभा के दौरान काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK