Move to Jagran APP

'सीएम ने महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ा'

महिलाओं के विकास और समाज में उनकी पहचान बनाए रखने की चिंता सीएम ही कर रहे हैं। सीएम ने महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पंचायत और नगर निकायों के चुनाव में आरक्षण दिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 04:08 PM (IST)
'सीएम ने महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ा'
'सीएम ने महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ा'

भागलपुर (जेएनएन)। जदयू महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। महिलाओं के विकास और समाज में उनकी पहचान बनाए रखने की चिंता सीएम ही कर रहे हैं। सीएम ने महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पंचायत और नगर निकायों के चुनाव में आरक्षण दिया है। इसकी बदौलत आज महिलाएं कई जिलों में मेयर, जिला परिषद् अध्यक्ष, प्रमुख और मुखिया जैसे पदों पर निर्वाचित हुई हैं। पंचायतों में जिम्मेदारी निभा रही हैं। समाज को नई दिशा दे रही हैं।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष भागलपुर के जीरोमाइल स्थित एक विवाह भवन में जदयू जिला महिला समागम में बोल रही थीं। समागम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंजू कुशवाहा ने की। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जद यू के प्रतिनिधियों ने किया। समागम में जदयू के जिला अध्यक्ष विभूति गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आग्रह पर ही शराबबंदी का फैसला किया था और शराब से आने वाले राजस्व के घाटे की चिंता उन्होंने नहीं की और शराबबंदी को राज्य में लागू कर दिया।

समागम को नगर अध्यक्षा सरिता सिन्हा, मधुलता कुशवाहा, सुनीता सिंह, शबाना दाऊद एवं रेणु देवी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन शांति कुशवाहा ने किया। समारोह में प्रदेश सचिव मधु कुमारी, महासचिव भारती देवी, प्रखंड अध्यक्षा बिंदु देवी, लीजो देवी, किरण ,मीना देवी, कंचन कुमारी, शोभा, प्रेम प्रभा ,निशा कुमारी व मंजू देवी चन्द्रशेखर मिश्रा, शेखर पांडेय, नुर हसन फरीदी, संतोष कुमार, विपिन बिहारी, बीनू विहारी, विवेकानंद गुप्ता आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.