बाढ़ का कहर : सातवीं के छात्र का गांव में घुसे पानी में डूबने से मौत Bhagalpur News
भागलपुर में बाढ़ इतना बिकराल हो गया है कि गांव से पानी अभी तक बाहर नहीं निकाला है। जबकि दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। सड़क पर बह रहे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक मंडप लेन बुद्धिचक निवासी गिरधारी मंडल की मौत नदी में डूबने हो हो गई। व़ह 12 वर्ष का था। गिरिधारी मंडल के पिता तारणी मंडल ने बताया कि वह सातवीं में पढ़ता था। घटना शुक्रवार 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार इस गांव में बाढ़ का पानी भरा था। सड़क पर भी चार फीट पानी बह रहे थे। सड़क पर बह रहे पानी में गिरधारी खेल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चल गया।
उसके साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। परिजन ने स्थानीय लोगों के मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। साहेबगंज-चंपानगर मुख्य मार्ग महाशय ड्योढ़ी के पास शव को ठेला पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर नाथनगर सीओ राजेश कुमार और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझा बुझाकर शांत कराया।
सीओ ने कहा बाढ़ आपदा के तहत मृतक के परिजन को मुआबजे की राशि अभिलंब दी जाएगी।इ सके बाद उनलोगों ने जाम हटाया। करीब एक घंटे तक लोगों ने सड़क को जाम किए रखा। जिसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।