Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : चुनावी सभाओं में बोले CM नीतीश- BJP से ही रहेगा हमारा गठबंधन Bhagalpur News

नाथनगर और बेलहर क्षेत्र में हुए चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायतों में उच्च विद्यालय खोले जा रहे हैं। मतदान 21 अक्टूबर को होगा। मतगणना 24 को।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 02:09 PM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : चुनावी सभाओं में बोले CM नीतीश- BJP से ही रहेगा हमारा गठबंधन  Bhagalpur News
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : चुनावी सभाओं में बोले CM नीतीश- BJP से ही रहेगा हमारा गठबंधन Bhagalpur News

भागलपुर/बांका [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बांका के बेलहर और भागलपुर के नाथनगर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार किया। बेलहर और नाथनगर से राजग उम्मीदवार जदयू प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बेलहर में लालधारी यादव और नाथनगर में लक्ष्मीकांत मंडल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का मजबूत गठबंधन है। यह अटूट है। 2020 में भी हम लोजपा और भाजपा के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विरोधी भले ही कुछ बोले, भाजपा से हमारा गठबंधन जारी रहेगा।

loksabha election banner

चुनावी सभाओं में उनके साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, भूमि सुधार और राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, सांसद गिरिधारी यादव सहित अन्य अन्य नेता थे। चुनावी सभा में भाजपा, जदयू और लोजपा के नेताओं ने भी भाषण दिया। सभा में एनडीए कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग आए थे। नाथनगर में उन्होंने बहादुरपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में सभा को संबोधित किया।

नाथनगर और बेलहर क्षेत्र में हुए चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायतों में उच्च विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्नयन बांका देश नहीं दुनियां में धूम मचा रही है। जीविका योजना चलाकर महिलाओं को दिया सम्मान दिया गया है। सड़क, अस्पताल आदि के क्षेत्रों में काम किए गए। हम सेवा करते है। राज्य के घर को बिजली की सुविधा दी जा रही है। 31 दिसम्बर 19 तक लगभग छह लाख किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि शराबबंदी से अपराध में कमी आई है। बिहार तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा।

चुनाव से जुड़ी प्रमुख तिथि

प्रचार का समापन-19 अक्टूबर

मतदान-21 अक्टूबर

मतगणना-24 अक्टूबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.