Move to Jagran APP

बोले CM - बड़े तालाबों का होगा निर्माण, नीचे मछली पालन और उपर बिजली उत्पादन

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बांका जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर 25 मेगावाट क्षमता वाले सोनारी सोलर पावर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बांका शिक्षा का केन्द्र है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 10:58 PM (IST)
बोले CM - बड़े तालाबों का होगा निर्माण, नीचे मछली पालन और उपर बिजली उत्पादन
बोले CM - बड़े तालाबों का होगा निर्माण, नीचे मछली पालन और उपर बिजली उत्पादन

बांका (बिजेन्द्र कुमार राजबंधु)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार सौर ऊर्जा व मछली पालन को बढ़ावा दे रही है। सरकर की योजना बड़े तालाब तैयार कर उसमें मछली पालन व उसके ऊपर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन करने की है। यह अक्षय उर्जा है, जो कभी समाप्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें शुक्रवार को बांका जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर 25 मेगावाट क्षमता वाले सोनारी सोलर पावर प्लांट का जायजा लेने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि कोयले के भंडार के समाप्त होने के बाद बिजली का संकट उत्पन्न हो सकता है। इस कारण उन्होंने वर्ष 2015 में सौर उर्जा से बिजली उत्पादन का निर्णय लिया था। इसके बाद इसे 2016 से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह इको फेंडली भी है। इससे प्रदूषण का कोई खतरा नहीं है। सीएम ने कहा कि राज्य में दो स्थानों पर उन्होंने थर्मल पावर प्लांट लगाने की स्वीकृति दी थी। लेकिन अब वहां उनके स्थान पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना पांच एकड़ जमीन पर तालाब का निर्माण कर उसमें मछली पालन व उसके ऊपर सौर उर्जा प्लांट लगाकर एक मेगावाट बिजली का उत्पाद करने की है। इससे बिजली उत्पादन की दिशा में हर गांव आत्म निर्भर बनेगा। आम लोगों को भी आवश्यकतानुसार बिजली मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय ककवारा स्थित टीआरपीएस स्कूल में स्मार्ट क्लास से संबंधित बांका उन्नयन की तकनीक की भी लगभग डेढ़ घंटे तक जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बांका उन्नयन की सराहना करते हुए तत्काल इसे पूरे जिले में लागू करने का टास्क दिया। नए साल से बांका जिले के सभी स्कूलों में सभी विषयों की पढ़ाई बिहार टेक्स्ट बुक के साथ ही उन्न्यन स्मार्ट क्लास से होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को प्रारुप तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर यह मॉडल सफल रहा बांका ज्ञान का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का यह मॉडल काफी प्रभावी है। वर्तमान में इसके जरिए चार विषयों विज्ञान, गणित, समाज विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की ही पढ़ाई हो रही है। उन्होंने हिन्दी के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी उन्नयन स्मार्ट क्लास में शामिल करने का निर्देश दिया। सीएम ने महात्मा गांधी के सात विचारों को सभी सरकारी स्कूलों में प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी दस प्रतिशत भी गांधी के विचारों को आत्मसात करेंगे तो बिहार बदल जाएगा।

सीएम ने कहा कि कुछ लोग टकराव की राजनीति करते हैं, लेकिन वे बिहार के विकास की बात करते हैं। सीएम के साथ राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, सर्वशिक्षा अभियान के संजय कुमार, बिजली विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े, बांका के डीएम कुन्दन कुमार, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.