Move to Jagran APP

लोकआस्था का महापर्व : अमेरिका में बिहार के सूपों से मनाया जाएगा छठ Bhagalpur News

विदेशी भूमि पर भी भारतीय संस्‍क‍ृति की अलख जग रही है। बिहार के ऐसे लोग जो अमेरिका में रहते हैं वे भी छठ मना रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:15 PM (IST)
लोकआस्था का महापर्व : अमेरिका में बिहार के सूपों से मनाया जाएगा छठ Bhagalpur News
लोकआस्था का महापर्व : अमेरिका में बिहार के सूपों से मनाया जाएगा छठ Bhagalpur News

भागलपुर [बलराम मिश्र]। सात समंदर पार भी लोग अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं। छठ पर्व का उत्साह जैसा भारत में है, अमेरिका में रहे भारतीय मूल के लोगों में उससे कम नहीं। वहां टैक्सास प्रांत के केटी शहर में रह रहे बिहारी मूल के लोग जोरशोर से छठ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बार भी बिहारी बांस से बने सूप से वहां छठ पर्व मनाया जाएगा।

loksabha election banner

नहीं भूले अपनी परंपरा

चंपानगर निवासी राजीव झा कैपजेमिनी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। दैनिक जागरण से मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि अमेरिका में भी वे अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखे हुए है। उनके अलावा बिहार व उत्तर प्रदेश के कई परिवार हैं, जो सालों पहले अमेरिका में बस गए, पर अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय समयानुसार शनिवार की सुबह वहां खरना पूजा शुरू होगी।

पूर्णिया के विनय आनंद के घर जुटेंगे दर्जनों परिवार

राजीव ने बताया कि इस बार बिनय आनंद और प्रीती झा के घर छठ का आयोजन होगा। इसमें दर्जनों परिवार शामिल होंगे। बिनय मूलरूप से पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने वहां छठ मनाने के लिए बड़ा स्वीमिंग पुल तैयार कराया है। ठंड की वजह से स्वीमिंग पुल में गर्म पानी का इंतजाम है। ताकि व्रतियों को परेशानी न हो। बिनय के मुताबिक यह पर्व हमारे पुराने घरों की यादों को ताजा कर देता है। इस पर्व में गांव तो बहुत याद आता है, लेकिन जब दर्जनों परिवार एक छत के नीचे इक_ा होते हैं, तो बहुत हद तक इसकी कमी पूरी हो जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.