Move to Jagran APP

शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना, जानिए...मौसम का पूर्वानुमान

13 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। नौ और 10 फरवरी को पूर्व बिहार के जिलों में 15 से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। तापमान में भी उतार चढ़ाव संभव है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:57 PM (IST)
शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना, जानिए...मौसम का पूर्वानुमान
शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना, जानिए...मौसम का पूर्वानुमान

भागलपुर [जेएनएन]। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्व बिहार के जिलों 15 से 25 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान प्रतिघंटा औसतन पांच से 10 किलोमीटर की गति से उत्तरी-पूर्वी हवा चलेगी। कहीं-कहीं ओला भी गिरने की उम्मीद है। इधर शुक्रवार देर रात से ही आसमान बादलों से भर आया है। रुक रुककर कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश भी हो रही है। पूरा दिन शुष्क बना हुआ है। लोग आंधी-बारिश एवं ओला गिरने और ठंड बढऩे की आशंका से सहमे हुए हैं। इस बारिश से रबी फसल को फायदा कम नुकसान ज्यादा होने संभावना है।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। नौ और 10 फरवरी को पूर्व बिहार के जिलों में 15 से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। तापमान में भी उतार चढ़ाव संभव है।

यूं है बारिश की संभावना

जिला                  बारिश 

भागलपुर             25MM

मुंगेर                   20MM

जमुई                  15MM

बांका                  15MM

लखीसराय           20MM

शेखपुरा               20MM

बारिश से फसलों को फायदा कम नुकसान ज्यादा

बिहार कृषि विवि शष्य विज्ञान विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभु प्रसाद ने बताया कि अगर बारिश हुई तो गेहूं मक्का एवं दलहनी फसल को फायदा होगा। लेकिन ओला पडऩे की स्थिति में सभी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। जो फसल अभी फूल की स्थिति में है और उसमें परागन की क्रिया नहीं हुई है उसे भी बारिश से हानि होगी। इसके अतिरिक्त लगातार पांच दिनों तक आसमान में बादल रहने एवं हवा में नमी की मात्रा 75 फीसद से अधिक होने पर खासकर आम एवं तेलहनी फसल पर कीड़े-मकोड़े का प्रकोप बढ़ जाएगा। लाही कीट का भी प्रकोप बढ़ सकता है। जो फसल के लिए नुकसानदेह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.