केंद्रीय टीम ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल
आपदा प्रबंधन विभाग की छ सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सबौर प्रखंड का शनिवार को दौरा किया। सबसे पहले टीम बगडेर बगीचा पहुंची। यहां पर लोग पेड़ों पर रह रहे हैं।
भागलपुर। आपदा प्रबंधन विभाग की छ: सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सबौर प्रखंड का शनिवार को दौरा किया। सबसे पहले टीम बगडेर बगीचा पहुंची। यहां पर लोग पेड़ों पर रह रहे हैं। टीम ने लोगों से बातचीत की और राहत शिविर में जाने को कहा, लेकिन लोगों ने टीम के आग्रह को ठुकरा दिया। सभी ने कहा कि वे लोग स्वेच्छा से यहां रह रहे हैं।
टीम ने एनएच पर कटाव का लिया जायजा
केंद्रीय टीम ने एनएच-80 के कटाव स्थल का जायजा लिया। टीम के सदस्य रमेश कुमार ने एनएच के कार्यपालक अभियंता राजकुमार से पथ के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद वे लोग सर्वोदय अपार्टमेंट स्थित सरकारी राहत शिविर पहुंचे। वहां मौजूद जयप्रकाश मंडल सहित कई बाढ़ पीड़ितों से सरकारी मदद के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय टीम सरकार द्वारा चलाया जा रहा राहत केंप से संतुष्ट दिखी। टीम में रमेश कुमार, रामचंद्र टूड्डू सहित अन्य थे। वहीं, मौके पर डीएम प्रणव कुमार, डीसीएलआर ब्रजेस कुमार, सीओ विक्रम भास्कर, बीडीओ ममता प्रिया, थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी, मनरेगा पीओ राकेश कुमार सहित अन्य थे।