भ्रष्टाचार पर निलंबन के साथ पुलिस वालों पर दर्ज होगा केस Bhagalpur News
अवैध वसूली की शिकायत में बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी लगातार वसूली की शिकायतें आ रही है। ऐसे में यह नियम लागू करने को कहा गया है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:00 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। अब यदि कोई पुलिस वाला केस मैनेज करने या अवैध वसूली में पकड़ा जाता है तो उनके विरूद्ध सुबूत रहने पर केस दर्ज किया जाएगा। मुख्यालय ने यह आदेश सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिया है।
बता दें कि अवैध वसूली की शिकायत में बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी लगातार वसूली की शिकायतें आ रही है। ऐसे में यह नियम लागू करने को कहा गया है। इस आदेश के तहत नाथनगर में ट्रैक्टर छोडऩे के एवज में नाथनगर के दारोगा विजय सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में दारोगा की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई थी। डीआइजी विकास वैभव ने इसकी जांच एसएसपी आशीष भारती को कहते हुए सिटी डीएसपी राजवंश सिंह से कराई थी। डीएसपी ने अपने जांच में विजय सिंह पर आरोप सही पाया। रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें एसएसपी निलंबित किया था। कोतवाली के मामले में भी डीआइजी ने जांचकर्ता पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें