Move to Jagran APP

DECLARED BSEB Bihar Result 2021: टॉपरों की फैक्ट्री में लग रही जंग, साल दर साल गिर रहा सिमुलतला विद्यालय का प्रदर्शन, जानिए... अब तक की उपलब्धि

BSEB Bihar Inter Result 2021 सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रदर्शन लगातार दूसरी बार कमजोर रहा। इस बार इंटर के रिजल्‍ट में यहां के एक छात्र ही टॉप फाइप में पहुंचे। शानदार प्रदर्शन करने वाले इस विद्यालय में आखिर क्‍या हो गया। जानिए

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:03 PM (IST)
DECLARED BSEB Bihar Result 2021: टॉपरों की फैक्ट्री में लग रही जंग, साल दर साल गिर रहा सिमुलतला विद्यालय का प्रदर्शन, जानिए... अब तक की उपलब्धि
BSEB Bihar Inter Result 2021: सिमुलतला आवासीय विद्यालय के इंटर की छात्र-छात्राएं।

जागरण संवाददाता, जमुई। BSEB Bihar Inter Result 2021: टॉपरों की फैक्ट्री से प्रसिद्ध सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन में साल दर साल गिरावट आ रही है। नतीजतन, नेतरहाट के तर्ज पर सिमुलतला को प्रसिद्ध करने की मुख्यमंत्री का सपना टूटता नजर आ रहा है। टॉप टेन में हर वर्ष इस विद्यालय से लगभग आधा दर्जन बच्चे स्थान बनाते थे। किंतु इस वर्ष महज एक छात्र को सफलता मिली है। इसके पहले 2019 में महज तीन छात्रों ने टॉप टेन में स्थान बनाया था। इस वर्ष कैलाश कुमार ने विद्यालय की लाज रख ली और कला संकाय में संयुक्त रुप में पहला स्थान हासिल किया। कला संकाय में सुपौल के कैलाश कुमार ने 463 अंक प्राप्‍त किया। इसके बाद कोई भी छात्र टॉप टेन में भी स्थान नहीं बना पाया। लिहाजा शिक्षाविदों में इसे लेकर चिंता है।

loksabha election banner

2017 में पहली बार शामिल हुआ था इंटर परीक्षा में

स्थापना के बाद वर्ष 2017 में इस विद्यालय के छात्रों ने पहली बार इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया। पहले वर्ष में स्कूल के पांच छात्रों ने टॉप टेन में स्थान बनाया था। इसके बाद 2018 में सात, 2019 में तीन, 2020 में छह बच्चे टॉप टेन में शामिल हुए थे।

वर्ष 2020 में छह थे टॉप टेन में   

विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में एक - एक छात्र टॉप फाइव में अपना स्थान बनाने में सफल रहे थे। विज्ञान संकाय से किशन कुमार 471 अंक के साथ आठ छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से चौथा रैंक हासिल किया था। वाणिज्य संकाय से छात्र यशवंत राज 470 अंक के साथ चार छात्र छात्राओं के साथ सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। कला संकाय के चार छात्रों ने टॉप फाइव में स्थान बनाया था। छात्र रोहित पासवान एवं ज्ञानोदय 465 अंक लाकर सूबे में तीन छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। अवधेश कुमार एवं नवीन कुमार संयुक्त रूप से 464 अंक लाकर सूबे में पांचवां रैंक हासिल किया था।

वर्ष 2019 में तीन थे टॉप टेन में शामिल

इस साल साइंस और वाणिज्य संकाय से कोई छात्र टॉप टेन में स्थान नहीं बना पाए थे।  कला संकाय से हर्षिता कुमारी, निशिकांत कुमार झा ने 458 अंक लाकर संयुक्त रूप से सूबे में तीसरा स्थान एवं रोहित कुमार 456 अंक लाकर सूबे में पांचवां स्थान हासिल किया था।

वर्ष 2018 में कला संकाय में प्रथम स्थान

इस वर्ष विज्ञान संकाय में अभिनव आदर्श कुल 421 अंक  के साथ सूबे में दूसरा, सतीश धवन 415 अंक के साथ सूबे में चौथा स्थान जबकि जेलशी सिंह 410 अंक के साथ सूबे में नौवां स्थान हासिल किया था। कला संकाय में  कुसुम कुमारी 424 अंक के साथ सूबे में पहला स्थान, प्रज्ञा प्रांजल  419 अंक  के साथ तीसरा, पूजा कुमारी  416 अंक  के साथ पांचवां, समीक्षा कुमारी  412 अंक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया था।

वर्ष 2017 में दिया विज्ञान संकाय टॉपर

2017 साइंस संकाय से खुशबू कुमारी 431 अंक लेकर सूबे टॉपर रही। सूरज कुमार सातवां एवं पूजा कुमारी एवं साकिब संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में लक्ष्मी कुमारी 400 अंक लाकर सूबे में चौथा स्थान लाया। कला संकाय में ज्योति कुमारी 394 एवं रीना कुमारी 376 अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया था।

कैलाश को ढेर सारी शुभकामनाएं। कोरोना संक्रमण के कारण अपेक्षा के अनुरूप कला छोड़ अन्य संकाय का परिणाम नहीं आया। विद्यालय परिवार पुरी ताकत के आने वाला वर्षो में अच्छा परिणाम के लिए मेहनत करेगा।

डा. राजीव रंजन - प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय।

यहां बता दें कि जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार की प्रतिष्‍ठा काफी फैली हुई है। यहां के छात्र-छात्राओं का रिजल्‍ट बेहतर रहता था। साथ ही यहां शिक्षा की शिक्षा व्‍यवस्‍था काफी उन्‍नत है। सभी की नजर सिमुलतला विद्यालय पर टिकी है। टाॅप टेन टॉपर में यहां के कई छात्र शामिल रहते थे। हालांकि पिछली बार का रिलल्‍ट बेहतर नहीं था। इस बात भी यही स्‍थति रही।

इस बार चर्ष 2021 की परीक्षा में लड़कों का परीक्षा केंद्र महाराज चंद्रचुड विद्या मंदिर गिद्धौर में था। लड़कियों का केंद्र महात्मा गांधी उच्च विद्यालय झाझा में था। विद्यालय से इन्टरमीडिएट के परीक्षा में कुल 45 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विज्ञान संकाय से 39 जिसमें 19 छात्रा और 20 छात्र। वाणिज्य संकाय से मात्र 01 छात्रा है इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुई हैं। कला संकाय से कुल 05 छात्र छात्राएं है जिसमें 04 छात्र और 01 छात्रा है। यहां के विद्यार्थी निशा सिन्हा, विष्णु कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रेरणा कुमारी, स्मृति कुमारी, प्रियांशु राज, आशुतोष आनंद, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, बाल्मीकि कुमार, रौशन चौधरी, प्राची सिन्हा आदि ने कहा कि यहां बेहतर शिक्षा जी जाती है। लेकिन कोरोना काल में पढ़ाई नहीं हो पाने की वजह से रिजल्‍ट प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board Intermediate Result में लड़कियों का जलवा, जानिए पास फीसद व रिजल्‍ट की खास बातें

बीते वर्ष का परिणाम

टॉपरों की फैक्टरी कहे जाने वाला सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए वर्ष 2020 का इंटरमीडिएट के परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में महज एक - एक छात्र टॉप फाइव में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। विज्ञान संकाय से किशन कुमार 471 अंक लाकर आठ छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से चौथा रैंक लाने में सफल रहे। वाणिज्य संकाय से भी मात्र एक छात्र यशवंत राज 470 अंक लाकर चार छात्र छात्राओं के साथ सूबे में पांचवां स्थान ही प्राप्त कर सका। कला संकाय का रिजल्ट अन्य संकाय के अपेक्षा अच्छा रहा। इस संकाय के कुल चार छात्रों ने टॉप फाइव में स्थान बनाने में सफल रहे। छात्र रोहित पासवान एवं ज्ञानोदय 465 अंक लाकर सूबे में कुल तीन छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। अवधेश एवं नवीन संयुक्त रूप से 464 अंक लाकर सूबे में पांचवां रैंक हासिल कर विद्यालय के नाम के अनुरूप रिजल्ट देने में सफल रहे।

विद्यालय प्राचार्य डा. राजीव रंजन कहते हैं। हमारे बच्चे मेधावी हैं। उपप्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि हम आगे बेहतर करेंगे। भूगोल के शिक्षक डा. जयंत कुमार कहते हैं यहां बेहतर पढ़ाई होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.